चायवाले की बेटी आंचल का वायु सेना में हुआ चयन, उड़ाएंगी फाइटर प्लेन

मध्य प्रदेश में एक चाय बेचने वाले की बेटी अब भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन उड़ाएंगी. नीमच जिले में चाय बेचने वाले की बेटी आंचल गंगवाल का भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में चयन हुआ है, जिसके बाद आंचल फाइटर प्लेन उड़ाएगी.

Advertisement
फोटो साभार- ANI फोटो साभार- ANI

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

मध्य प्रदेश में एक चाय बेचने वाले की बेटी अब भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन उड़ाएंगी. नीमच जिले में चाय बेचने वाले की बेटी आंचल गंगवाल का भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में चयन हुआ है, जिसके बाद आंचल फाइटर प्लेन उड़ाएगी. आंचल ने कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपना सपना पूरा किया है.

खास बात ये है कि आंचल को इस मुकाम में पहुंचने तक कई बार असफलता का सामना भी करना पड़ा. लेकिन, उन्होंने लगातार अपना प्रयास जारी रखा और सफलता हासिल की.

Advertisement

आंचल का कहना है कि उत्तराखंड में 2013 में बाढ़ के दौरान भारतीय वायुसेना ने जिस तरह से बचाव अभियान को अंजाम दिया था, उसी से उसे प्रेरणा मिली और उन्होंने वायु सेना में जाने का फैसला किया. आंचल ने कहा, 'जब मैं 12वीं में थी, तब उत्तराखंड में बाढ़ आई थी और सुरक्षा बलों ने जिस तरह से बाढ़ प्रभावितों को बचाया था उससे मैं काफी प्रभावित हुई थी. तभी मैंने सेना में जाने का मन बना लिया था. मगर उस वक्त मेरे परिवार की स्थिति सही नहीं थी.'

रिपोर्ट्स के अनुसार आंचल कई सालों से मेहनत कर रही थीं और उसने पांच बार इंटरव्यू भी दिया और छठी बार इंटरव्यू देने पर उसे सफलता मिली. बता दें कि नतीजे 7 जून को घोषित किये गये हैं. खास बात है कि इस परीक्षा में देश भर में चुने गये 22 चयनित कैंडिडेट में से आंचल एक है. बता दें कि करीब 6 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे.

Advertisement

आंचल के पिता सुरेश गंगवाल नीमच बस स्टैंड के पास चाय की दुकान चलाते हैं. उन्होंने कहा कि अब इस इलाके के सभी मेरे 'नामदेव टी स्टॉल' के बारे में जानने लगे हैं और मुझे काफी खुशी होती है जब लोग आते हैं और मुझे बधाई देते हैं. सुरेश का कहना है कि उन्होंने अपने तीनों बच्चों की पढ़ाई के आगे वित्तीय स्थिति को कभी बाधा नहीं बनने दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »