जानिये, उस शख्स के बारे में, जिन्होंने रखी नेहरू-गांधी परिवार की नींव

आजाद भारत की कल्पना को मजबूती देने वाले मोती लाल नेहरू को श्रद्धांजलि. जानिये उनके बारे में कई रोचक बातें...

Advertisement
मोतीलाल नेहरू मोतीलाल नेहरू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता और स्वतंत्रता सेनानी मोती लाल नेहरू का निधन साल 1931 में 06 फरवरी को हुआ था.

मोती लाल नेहरू के जीवन के बारे में जानें...

मोती लाल नेहरू का जन्म 6 मई 1861 को हुआ था. उनके पिता का नाम गंगाधर नेहरू था, जिनका मोती लाल नेहरू के जन्म से तीन महीने पहले ही निधन हो गया.

Advertisement

मोती लाल ने कैम्ब्र‍िज यूनिवर्सिटी से 'बार ऐट लॉ' किया और कानपुर में एक लॉयर के तौर पर प्रैक्ट‍िस भी किया. बाद में वो इलाहाबाद चले गए.

मोती लाल नेहरू का नाम देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार किया जाता रहा है.

साल 1900 में इलाहाबाद के सिविल लाइन्स में उन्होंने एक विशाल हवेली खरीदी, जिसका नाम रखा आनंद भवन. बाद में इस भवन को इंदिरा गांधी ने भारतीय सरकार को सौंप दिया था, जिसमें संग्रहालय खोला गया.

1919 से 1920 और 1928 से 1929 के दौरान मोती लाल नेहरू दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे.

1920 में कलकत्ता के स्पेशल कांग्रेस के दौरान वो पहली पंक्त‍ि के नेता थे, जिन्होंने असहयोग आंदोलन को अपना समर्थन दिया था.

गुलाम भारत के दौरान उन्होंने नेहरू रिपोर्ट लिखी, जो किसी भी भारतीय का पहला लिखित संविधान माना जाता है. इस रिपोर्ट में भारत को आजाद देश के रूप में देखने की अवधारणा दी गई थी.दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »