कोच्चि में होगा भारत का पहला ट्रांसजेंडर स्‍कूल

जल्‍द ही देश में पहला ट्रांसजेंडर स्‍कूल खुलने वाला है. ये स्‍कूल कोच्चि में होगा और पहले बैच में 10 छात्र होंगे.

Advertisement
जल्‍द बनेगा ट्रांसजेंडर स्‍कूल जल्‍द बनेगा ट्रांसजेंडर स्‍कूल

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

भारत का पहला ट्रांसजेंडर स्‍कूल कोच्चि में होगा. इसका उद्घाटन 30 दिसंबर को किया जाएगा. इसका नाम सहज इंटरनेशनल स्‍कूल होगा. इसे ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों के लिए काम करने वाले कलाकार कल्कि सुब्रहमणियम के प्रयासों से खोला जा रहा है.


पहला बैच 10 ट्रांसजेंडर छात्रों का होगा. ये सभी नेशनल ओपन स्‍कल सिस्‍टम के करिकुलम के अंतर्गत पढ़ेंगे. शुरुआत में ट्रांसइंडिया फाउंडेशन के 6 ट्रांसजेंडर्स इस स्‍कूल को चलाएंगे.

Advertisement


इस स्‍कूल को खोलने का मकसद ट्रांसजेंडर्स को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्‍हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना भी है. हालांकि अभी स्‍कूल के लिए जगह का चुनाव करना बाकी है. फिलहाल 50 बिल्डिंग मालिकों से इस बारे में बात की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement