सार्क देशों के छात्रों को अब बीटेक की तर्ज पर ही एमबीए में भी दाखिला मिलेगा. यह नया नियम जल्द ही आईआईटी लागू कर सकता है.
सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने यह फैसला भी किया है कि सार्क देशों के छात्रों को आधी फीस पर आईआईएम में दाखिला मिलेगा.
नए नियम के तहत सार्क देशों के छात्रों को फीस में एक हजार यूएस डॉलर देने होंगे. जबकि दूसरे देशों के छात्रों को 2,000 अमेरिकी डॉलर देने होते हैं. बता दें कि इससे पहले सार्क देशों के इंजीनियरिंग छात्रों को फीस में 50 फीसदी छूट दी जा चुकी है.
मेधा चावला