IIT दिल्‍ली: हॉस्‍टल के ब्रेकफॉस्‍ट में मिला मरा चूहा, मचा हंगामा

आईआईटी दिल्‍ली के छात्रों ने शिकायत की है कि अरावली हॉस्‍टल में मंगलवार को ब्रेकफॉस्‍ट परोसा गया तो चटनी में मरा चूहा मिला. जानें क्‍या है पूरा मामला...

Advertisement
IIT दिल्‍ली IIT दिल्‍ली

हाल ही में खबर आई थी कि इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी यानी IIT दिल्‍ली के हॉस्‍टल में जब नाश्‍ता परोसा गया तो चटनी में मरा चूहा मिला. जिसके बाद छात्रों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रबंधन ने कहा है कि अब IIT दिल्ली के मेस में खाना सीसीटीवी की निगरानी में ही बनेगा. वहीं खाना बनाने वाले कर्मचारियों को साफ-सफाई और पौष्टिक खाना बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Advertisement

IIT दिल्ली प्रबंधन ने कहा है कि अगर भविष्य में खाने को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो वह कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा.

जानें क्या था मामला

ये आरोप IIT के छात्रों का है. छात्रों से ऐसी शिकायत मिलने के तुरंत बाद संस्‍थान ने कमेटी गठित कर दी थी और वो मामले की जांच में जुट गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना 26 सितंबर, 2017 की है. कैंपस के अरावली हॉस्‍टल में जब नाश्‍ता परोसा गया तो चटनी में मरा चूहा निकला. इसके बाद छात्रों ने डीन स्‍टूडेंट्स अफेयर से इसकी शिकायत की थी.

डीन स्‍टूडेंट अफेयर की ओर से टीआर श्रीकृष्‍णन ने कहा कि अरावली हॉस्‍टल के छात्रों की ओर से ऐसी शिकायत मिली थी कि उन्‍हें नाश्‍ते में मरा चूहा मिला था. बता दें कि IIT दिल्‍ली में 11 लड़कों के हॉस्‍टल और 3 लड़कियों के हॉस्‍टल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »