HPBOSE Result 2019: 10वीं का रिजल्ट जारी, अथर्व ठाकुर ने किया टॉप, बोर्ड की वेबसाइट क्रैश

HPBOSE Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. 10वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट पर जारी हुई, लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट ओवर ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो गई.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

HPBOSE Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. 10वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट पर जारी हुई, लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट ओवर ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ HPBOSE की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 60.79 परसेंट है. 98.71  परसेंट के साथ अथर्व ठाकुर ने टॉप बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. पारस, ध्रुव सरना और रिधि शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया.

Advertisement

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से लेकर 20 मार्च तक आयोजित की गई थी. बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल एग्जाम के रिजल्ट के अलावा मार्कशीट भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह मार्कशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इससे पहले 23 अप्रैल को 12वीं के परिणाम घोषित किए गए थे.

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट:- HP10ROLL NUMBER लिखें और 56263 पर भेज दें

इन वेबसाइट्स पर चेक करे रिजल्ट:

hpbose.org

examresults.net

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

स्टेप 1 - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं

स्टेप 2 - रिजल्ट्स लिंक पर क्ल‍िक करें

स्टेप 3 - क्लास 10 रिजल्ट्स लिंक पर क्ल‍िक करें

Advertisement

स्टेप 4 - रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें

स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्श‍ित होगा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »