ई-पाठशाला योजना के तहत मोबाइल एप पर मुफ्त मिलेंगी उच्च श‍िक्षा की 12 हजार किताबें

एनसीईआरटी की किताबों की तरह उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं को भी ‘मोबाइल एप’ और अन्य तरीकों से किताबें मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी.

Advertisement
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी

BHASHA

  • नई दिल्‍ली,
  • 11 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि एनसीईआरटी की किताबों की तरह उच्च शिक्षा ले रहे छात्र छात्राओं को भी ‘मोबाइल एप’ और अन्य जरियों से किताबें मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी.

स्मृति ईरानी ने बाबासाहेब भीमराम अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 20वें स्थापना दिवस समारोह में कहा, 'एनसीईआरटी की किताबें ई-पाठशाला और मोबाइल एप के जरिए मुफ्त में मुहैया कराई गई हैं. अब अगले महीने प्रयास होगा कि यही कार्य उच्च शिक्षा में भी हो.' उन्होंने कहा कि 1200 अतिरिक्त शिक्षण माॅड्यूल तैयार किए जाएंगे और कोशिश होगी कि सभी पुस्तकें मोबाइल एप के जरिए विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध हों.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्नत भारत अभियान के तहत को अगले साल तक दस गांव गोद लेने की कोशिश करनी चाहिए. विश्वविद्यालय ने फिलहाल पांच गांव गोद लिए हैं. स्मृति ईरानी ने कहा कि ग्रामीण छात्रों को विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षित करें.

उन्होंने से कहा कि वे शिक्षा को केवल करियर के रूप में नहीं लें बल्कि ये सोचें कि जो शिक्षा उन्होंने हासिल की है, उससे राष्ट्र के प्रति उनका क्या योगदान हो रहा है. स्मृति ईरानी के अलावा समारोह में लोकसभा सांसद अंजू बाला, पूर्व भाजपा सांसद लालजी टंडन और विश्वविद्यालय के कुलपति आर सी सोबती भी मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »