समर्पण और कड़ी मेहनत से सब कुछ संभव हो सकता है और इसका एक आदर्श उदाहरण गीता वर्मा है. हिमाचल प्रदेश, मंडी जिला की हेल्थ वर्कर गीता वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के कैलेंडर पर छाई हुई हैं. उन्हें करसोग तहसील के सपनेट गांव में खसरा-रूबेला कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य के लिए डब्ल्यूएचओ कैलेंडर में शामिल किया गया है.
गीता को यह सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को डब्ल्यूएचओ कैलेंडर में शामिल किया है. ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का इस तरह पालन करना चाहिए.
बता दें, मंडी जिले के ब्लॉक झांजजेली में स्वास्थ्य उप केंद्र, शकरदहरा में गीता वर्मा ने दूरस्थ गांवों में भी बच्चों को टीकाकरण करने के लिए एक अभियान चलाया था. जिसमें उन्होंने दूरदराज इलाकों में चरवाहों और गुज्जर समुदाय के बच्चों का टीकाकरण किया.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्गम क्षेत्रों में खसरा-रूबेला टीकाकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए खसरा-रूबेला टीका के बक्से के साथ मोटरसाइकल से बेहद ही कठिन रास्ता पार करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई. जिसके बाद फीमेल हेल्थ वर्कर की काम के प्रति लगन की प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी सराहना हुई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटोरीं.
अनुज कुमार शुक्ला