सूर्य जैसा तारा है TRAPPIST-1, इसके चारों ओर घूम रहे हैं 7 नए ग्रह

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी जैसे 7 नए ग्रह ढूंढने का दावा किया है, इसमें से 3 पर जीवन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है. ये सभी TRAPPIST-1 तारे के इर्द-गिर्द घूमते है.

Advertisement
ऐसा है नया सौरमंडल ऐसा है नया सौरमंडल

नासा ने हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के सात नए ग्रह खोज निकाले हैं. इन सभी की खोज स्पिट्जर स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने की है. इसमें पाया गया है कि ये ग्रह आकार में पृथ्‍वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं.


वैज्ञानिकों के मुताबिक, खोज में एक Cool Dwarf Star भी ढूंढा गया है जिसे TRAPPIST नाम दिया गया है. इस नए सोलर सिस्टम की खोज की है.

Advertisement

क्‍या है TRAPPIST-1
वैज्ञानिकों ने एक सोलर सिस्‍टम खोजने का दावा किया है, जिसमें सात ग्रह हैं. ये पृथ्‍वी से 39 प्रकाश वर्ष दूरी पर स्थित है. ये सभी ग्रह TRAPPIST-1 नामक तारे का चक्‍कर काट रहे हैं.

कैसा है TRAPPIST-1
ये एक ड्वार्फ स्‍टार है. जो हमारे सूर्य से 10 गुना तक छोटा और 2.5 गुना ठंडा है. ये सूर्य की अपेक्षा जूपिटर जैसा ज्‍यादा लगता है. ये बात सही है कि इसके ग्रह, पृथ्‍वी की तरह लगते हैं. हालांकि ये सभी ग्रह एक-दूसरे के काफी पास हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement