रघुराम राजन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर थे. वे सबसे अधिक चर्चित गवर्नरों में से एक रहे हैं. जानिए उनके बारे में ये बातें...
रघुराम राजन का जन्म 1963 में 3 फरवरी को भोपाल में हुआ था.
IIT दिल्ली से उन्होंने ग्रेजुएशन की. पोस्ट ग्रेजुएशन IIM अहमदाबाद से की.
पढ़ाई में अव्वल रहे हैं. उन्होंने MIT स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पीएचडी पूरी की.
2013 में आरबीआई के गवर्नर बने. इससे पहले वे 2003-06 में IMF के चीफ इकनॉमिस्ट रहे जबकि 2012 में भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे.
सितंबर 2013 में खुदरा महंगाई दर 9.8 फीसदी थी और जुलाई 2015 में घटकर 3.78 प्रतिशत रह गई.
उन्होंने महंगाई को मापने के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स को मुख्य पैमाना बनाया.
कई संस्थानों ने उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर के तमगे से नवाजा.
फिलहाल वे बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटेलमेंट में बतौर वाइस चेयरमैन कार्यरत हैं.
मेधा चावला