JOBS: यहां निकली 5600 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें अप्लाई

राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से 5602 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उम्मीदवारों की नियुक्ति फीमेल हेल्थ वर्कर के पद पर की जाएगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से 5602 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उम्मीदवारों की नियुक्ति फीमेल हेल्थ वर्कर के पद पर की जाएगी. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पद का वितरण

जिन 5602 महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उनकी पे-स्केल 18500 रुपये प्रति महीना होगी. इन पदों में 2487 पद अनारक्षित, 787 पद एससी, 590 पद एसटी और 1031 पद ओबीसी के लिए आरक्षित है.

योग्यता

आवेदन करने के लिए महिलाओं को 10वीं पास होने के साथ एएनएम ट्रेनिंग या हेल्थ वर्कर फीमेल कोर्स होना आवश्यक है और राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर भी होना आवश्यक है.

आयु सीमा

इन पदों के लिए 18 से 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

अनारक्षित और ओबीसी वर्ग- 500 रुपये

एससी-एसटी वर्ग- 300 रुपये

विधवा, विकलांग उम्मीदवार- 250 रुपये

ई-मित्र चार्ज- 50 रुपये

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 23 जुलाई 2018

कैसे होगा सेलेक्शन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement