DU की 7वीं कटऑफ लिस्ट जारी, इन कोर्सेज में है सीट खाली

DU ने अपनी 7वीं कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. जानें कौन से कोर्स में हैं सीट्स खाली.

Advertisement
DU 7th cut off list DU 7th cut off list

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

Delhi University ने 7वीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और बी.कॉम जैसे ऑनर्स कोर्स में अब भी कई सीटें खाली हैं. आत्माराम धर्म कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, हिन्दू कॉलेज और इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में इकोनोमिक्स (Hons) की सीटें मौजूद हैं. वहीं ARSD, सीवीसी, दौलत राम और कालिंदी कॉलेज में BCom (Hons) कोर्स में एडमिशन ओपन है.

Advertisement

अधिकारियों की मानें तो 6वीं कटऑफ लिस्ट के बाद डीयू की 55,000 सीटें भर चुकी हैं. हालांकि कुछ कॉलेजों में जनरल कैटगरी की अब कुछ सीटें खाली हैं. इसलिए 7वीं कटऑफ में जारी की जा रही हैं. इंग्लिश ऑनर्स के लिए 20 कॉलेजों में एडमिशन अब भी खुला हुआ है. जैसे कि SGTB खालसा और विवेकानंद कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स की सीटें मौजूद हैं.

सातवीं कटऑफ सूची के तहत गुरुवार और शुक्रवार को एडमिशन होगा. डीयू के रजिस्ट्रार ने अपने स्टेटमेंट में यह बताया है. हंसराज कॉलेज में जनरल कैटगरी में एडमिशन बंद हो चुका है. सिर्फ बीए प्रोग्राम में ही एडमिशन ओपन है, जिसके लिए 91.5 प्रतिशत कटऑफ है.

हिन्दू कॉलेज में इकोनोमिक्स, हिन्दी और इतिहास में सीटें हैं. वहीं किरोरी मल कॉलेज में BSc Physics में 95.66% कटऑफ के साथ सीट खाली है. Lady Shri Ram College में पॉलिटिकल साइंस और Statistics में सीटें हैं. जबकि Miranda House में सिर्फ हिन्दी कोर्स में एडमिशन अब मिल सकता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement