कोरोना वायरस: आईपी यूनिवर्सिटी ने दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन कर दिया गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दी गई है. जानें- डिटेल.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

कोराेना वायरस का संकट पूरे देश में लगातार गहरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा कदम उठाते हुए देश में लॉक डाउन की घोषणा कर दी थी. इसी को देखते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है. अब यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल कर दी गई है.

Advertisement

अभ्यर्थी अब स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए आईपी यूनिवर्सिटी में 17 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं.

ये होती है दाख‍िला प्रक्र‍िया

आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) देना होता है. अभ्यर्थी फिर इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही आईपी विश्वविद्यालय में एडमिशन ले पाते हैं.

ये होंगी आवेदन पत्र में सुधार की तारीखें

आईपी यूनिवर्सिटी में जो अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं या जिन अभ्यर्थियों ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन किया है वो 18 से लेकर 20 अप्रैल की शाम तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. दाखिले के लिए होने वाली सीईटी परीक्षा अब 20 से लेकर 30 मई के बीच होगी. फिर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 मई को आएगा.

Advertisement

बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा. ऐसे में देश भर की तमाम प्रवेश परीक्षाओं के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है. अब नीट से लेकर जेईई जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ाई गई है. वहीं, स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »