नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में 11 KV, 5 NV खोलेगी सरकार

केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्‍द ही देश के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में कई स्‍कूल खोलेगी. जानिए डिटेल्‍स...

Advertisement
SCHOOL SCHOOL

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

देश के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में HRD ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने की योजना बनाई है. इसके तहत 11 केंद्रीय विद्यालय और 5 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे.


गौरतलब है कि ये दोनों ही स्‍कूल, केंद्र सरकार द्वारा संचालित हैं. अब नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों में बच्‍चों को बेसिक एजुकेशन ना मिल पाने के कारण सरकार ने इन्‍हें खोलने का फैसला लिया है.

Advertisement


जिन इलाकों में केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे उनमें बिहार का नवादा व छत्‍तीसगढ़ का सुकमा, कोंडागांव और बीजापुर होगा. इसके अलावा झारखंड से खूंटी, गिरिधि, दुमका, पलामू मुख्‍य होंगे. महाराष्‍ट्र का गदचिरोली भी इसमें शामिल किया गया है.


वहीं पांच नए नवोदय विद्यालय झारखंड के रामगढ़, खूंटी, छत्‍तीगढ़ के नरायणपुर, बीजापुर, कोंडगांव में होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement