भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे ओबामा

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. राकेश के. जैन को विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रतिष्ठित नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे.

Advertisement
Barack Obama Barack Obama

स्नेहा / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. राकेश के. जैन को विज्ञान जगत में उनके योगदान के लिए 22 जनवरी को प्रतिष्ठित नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे.

डॉ. राकेश जैन उन 17 वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, गणितज्ञों और अन्वेषकों में शामिल हैं जिन्हें ओबामा व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में पुरस्कृत करेंगे. मेडल ऑफ साइंस से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विज्ञान, के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है.

Advertisement

आईआईटी खड़गपुर के छात्र रह चुके जैन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में ट्यूमर जीव विज्ञान के प्रोफेसर हैं.उन्हें खासकर ट्यूमर रक्त वाहिकाओं के बीच संबंध और कीमोथेरैपी के प्रभावों एवं रेडिएशन उपचार पद्धति में सुधार पर अनुसंधान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

की शुरूआत 1959 में एक कानून के तहत की गई थी. इससे पुरस्कृत किए जाने वाले लोगों का चयन नेशनल साइंस फाउंडेशन करता है और व्हाइट हाउस चयनित लोगों को पुरस्कृत करता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »