RSMSSB JE Result 2022 Out: कुल 1092 वैकेंसी के लिए राजस्थान जेई भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RSMSSB JE Result 2022 Declared at rsmssb.rajasthan.gov.in, Sarakri Result 2022: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 परीक्षा मई में आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार इस शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement
RSMSSB JE Result 2022 Declared RSMSSB JE Result 2022 Declared

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST
  • कुल 1092 वैकेंसी के लिए रिजल्ट हुए जारी
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

RSMSSB JE Result 2022, Sarakri Result 2022 Declared: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार जेई भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

RSMSSB JE भर्ती 2022 दो चरणों में की जाएगी और जिन उम्मीदवारों ने पहले दौर में क्वालीफाई किया है, उन्हें अब अंतिम दौर के चयन के लिए बुलाया जाएगा. बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को सूचित किए जाने पर दस्तावेज सत्यापन (DV) या साक्षात्कार होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या इंटरव्यू के बाद फाइनल शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी.

Advertisement

सिविल इंजीनियरिंग के लिए जेई की परीक्षा 18 मई को, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जेई की परीक्षा 19 मई को और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जेई की परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी - सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और 2 :30 बजे से शाम 4:30 बजे तक. बोर्ड ने 

How to check RSMSSB JE Result 2022: इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुला जाएगा.
स्टेप 4: यहां इलेक्टिकल, मैकेनिकल और सिविल (डिग्री या डिप्लोमा) जूनियर इंजीनियर रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा, इस पर क्लिक करें.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 6: आगे के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

Advertisement

बता दें कि इस भर्ती (Rajasthan RSMSSB JE Recruitment 2022) के माध्यम से अलग-अलग विभागों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर (डिप्लोमा और डिग्री) पदों पर कुल 1092 रिक्तियां भरी जाएंगी. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement