RBSE 12th Result 2026: आज सुबह 10 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज सुबह 10 बजे 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे घोषित करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे, रोल नंबर तैयार रखें. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, साथ ही SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक किया जा सकेगा.

Advertisement
आज खत्म हो रहा इंतजार, 10 बजे आ जाएगा रिजल्ट आज खत्म हो रहा इंतजार, 10 बजे आ जाएगा रिजल्ट

चंद्रशेखर शर्मा

  • नई दिल्ली/अजमेर,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:16 AM IST

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं की परीक्षा देने वाले करीब 9 लाख विद्यार्थियों के लिए आज का दिन (31 मार्च) निर्णायक साबित होने वाला है. बोर्ड आज सुबह ठीक 10:00 बजे सीनियर सेकेंडरी के तीनों संकायों विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) का परिणाम एक साथ जारी करने जा रहा है.

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सुबह ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर का बटन दबाकर नतीजों की घोषणा करेंगे. इस दौरान बोर्ड मुख्यालय, अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह कम ही होता है जब तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाए, जिससे इस बार उत्साह दोगुना है.

Advertisement

वेबसाइट क्रैश हो तो न हों परेशान
रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करेंगे, जिससे सर्वर धीमा हो सकता है. ऐसी स्थिति में छात्र rajresults.nic.in या थर्ड पार्टी वेबसाइट्स का सहारा ले सकते हैं. साथ ही, आजतक की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा.

पास होने के लिए 33% नंबर जरूरी
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. जो छात्र एक या दो विषयों में असफल रहेंगे, उन्हें बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए अपना साल बचाने का एक और मौका देगा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऑनलाइन पोर्टल में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन दबाएं.
SMS से रिजल्ट के लिए अपने मोबाइल पर RJ12 रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें. रिजल्ट आपके इनबॉक्स में होगा.
डिजिलॉकर ऐप पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें, जो आगे कॉलेज एडमिशन के लिए मान्य होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement