CBSE 10th Result 2026: वेबसाइट नहीं खुल रही? परेशान न हों, QR कोड स्कैन कर मिनटों में देखें रिजल्ट

CBSE Result QR Code Check: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के लिए वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखी जा रही है. छात्र अब सीधे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए QR कोड के जरिए भी अपना डिजिटल स्कोरकार्ड एक्सेस कर सकते हैं.

Advertisement
CBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड रिजल्ट. (Photo: ITG) CBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड रिजल्ट. (Photo: ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित होते ही करोड़ों छात्रों और अभिभावकों ने एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर लॉग-इन करना शुरू कर दिया है, जिससे सर्वर स्लो होने की खबरें आ रही हैं. अगर आप भी रिजल्ट देखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो सीबीएसई ने इस बार एक बेहद आसान तरीका दिया है, एडमिट कार्ड पर दिया गया QR कोड.

Advertisement

क्या है यह QR कोड तकनीक?
सीबीएसई ने इस साल छात्रों के एडमिट कार्ड पर एक यूनिक QR कोड प्रिंट किया है. इस कोड का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके व्यक्तिगत रिजल्ट पोर्टल तक सीधे पहुंचाना है. जैसे ही आप इसे स्कैन करते हैं, यह आपको बोर्ड के डेटाबेस से कनेक्ट कर देता है, जिससे वेबसाइट क्रैश होने के बावजूद आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड लोड हो जाता है.

QR कोड से रिजल्ट कैसे देखें? 

  • अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड हाथ में लें.
  • मोबाइल का कैमरा या कोई भी QR Code Scanner ऐप खोलें.
  • एडमिट कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन करें.
  • स्कैन करते ही स्क्रीन पर एक यूनिक यूआरएल (URL) दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर या पिन दर्ज करें.
  • आपका डिजिटल स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा.

डिजिलॉकर पर भी QR कोड का विकल्प
सीबीएसई ने डिजिलॉकर के माध्यम से जो डिजिटल मार्कशीट जारी की है, उसमें भी सुरक्षा के लिए QR कोड दिया गया है. छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर या डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं. यह मार्कशीट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है और हर जगह मान्य है.

Advertisement

वेबसाइट क्रैश होने पर अन्य विकल्प
UMANG App: उमंग ऐप पर 'CBSE 10th Result' सर्च करें.

SMS: 'CBSE10 ' लिखकर 7738299899 पर भेजें.

IVRS: दिल्ली के छात्र 24300699 पर कॉल करें.

सावधानी बरतें!
बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी दी है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी अनजाना QR कोड को स्कैन न करें. केवल अपने एडमिट कार्ड या आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट/डिजिलॉकर पर दिए गए कोड का ही उपयोग करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement