जम्मू- कश्मीर बोर्ड ने जारी किए 11वीं-12वीं विंटर जोन के रिजल्ट, करें चेक

जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू विंटर जोन के  कक्षा 11वीं और करगिल क्षेत्र के  कक्षा 12वीं  की वार्षिक निजी और द्वि-वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा कर दी है. ऐसे करें चेक

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

JKBOSE bi-annual result 2019: जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू विंटर जोन  के  कक्षा 11वीं और करगिल क्षेत्र के  कक्षा 12वीं  की वार्षिक निजी और द्वि-वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा कर दी है. जिन छात्र परीक्षा में शामिल हुए थेवह आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in, jkbose.jk.gov.in, और jkbose.co.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

छात्र मैसेज के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को  jkbose12 / jkbose11 रोल नंबर लिखकर 5686850 पर भेज सकते हैं.

Advertisement

JKBOSE bi-annual result 2019: ऐसे देखें परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2-  रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- नया पेज खुलेगा. जिसमें मांगी गई जानकारियां भरें.

स्टेप 4- रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

समर डिवीजन के लिए द्वि-वार्षिक परिणाम पहले घोषित किया गया था. छात्र अपने परिणाम का प्रिंटआउट निकाल लें. क्योंकि वही प्रोविजनल मार्क शीट के रूप में कार्य करेगा. उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों से आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement