ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज, 17 जुलाई 2022 को ICSE 10वीं क्लास का रिजल्ट 2022 करने वाला है. बोर्ड रविवार, शाम 05 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएसई रिजल्ट (ICSE Result) जारी करेगा. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा SMS के माध्यम से भी आईसीएसई रिजल्ट चेक किया जा सकेगा.
दोनों सेमेस्टर को मिलेगा समान वेटेज
बोर्ड सचिव गेरी अराथून का कहना है कि छात्रों का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर- सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 के समान वेटेज के आधार पर जारी किया जाएगा. ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
ICSE Result 2022 Online: वेबसाइट पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्रों को सबसे पहले CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद, होम पेज पर, 'ICSE Result 2022' लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां छात्रों को अपना रोल नबंर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे. आपकी स्क्रीन पर 'CISEC ICSE Class 10 Result 2022' खुल जाएगा. यहां अपने मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस, पर्सनल डिटेल्स आदि चेक करें. छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.
ICSE 10th Result on SMS: एसएमएस पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर
आईसीएसई के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल मैसेज बॉक्स में जाएं. क्रिएट मैसेज में ICSE स्पेस देकर अपनी Unique Id टाइप करें और इसे 09248082883 नंबर पर SMS कर दें. थोड़ी देर बाद रिवर्ट मैसेज में रिजल्ट आ जाएगा.
aajtak.in