Gujarat Board GSEB HSC Class 12th Result 2020: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने सोमवार 15 जून को कक्षा 12वीं की आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वह आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं. बता दें, गुजरात बोर्ड ने 17 मई को साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी किए थे.
इस साल, गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6 लाख कक्षा 12 बोर्ड के लिए उपस्थित हुए. छात्र आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं, इसके अलावा परिणाम indiaresults.com पर उपलब्ध है.
गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल-मध्य में फिर से शुरू कर दी गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था. परीक्षा का आयोजन 5 से 21 मार्च के बीच किया गया था.
ऐसे देखें अपना परिणाम:
स्टेप 1- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
स्टेप 2- अब ' ‘GSEB HSC Result 2020’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई डिटेल्स भरें.
स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा.
स्टेप 5- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
नोट- परिणाम देखने के लिए यहां करें डायरेक्ट .
aajtak.in