यूपी PET-2026: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; अब 7 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

यूपी PET-2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है. UPSSSC ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी है. अभ्यर्थी 7 सितंबर तक शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर रहेगी.

Advertisement
UPSSSC ने आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर की. (Photo: AI Generated) UPSSSC ने आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर की. (Photo: AI Generated)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2026) के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के लिए भी 7 सितंबर तक का समय मिलेगा.

Advertisement

आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय

PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी. अब अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

आयोग की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें.

8 सितंबर तक कर सकेंगे संशोधन

आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर किए जाने के बावजूद आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर ही रहेगी. अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे.

शुल्क और नियमों में कोई बदलाव नहीं

PET-2026 की आवेदन प्रक्रिया में अंतिम तारीख बढ़ाने के अलावा शुल्क और अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन करना होगा.

Advertisement

इस तरह जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक PET-2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब 7 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »