TRE-3 भर्ती विवाद: NIOS के 18 महीने D.El.Ed डिग्री वाले शिक्षकों की नौकरी पर संकट, सेवा खत्म करने के निर्देश जारी

बिहार में TRE–3 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है, जिसमें 2024 में TRE–3 भर्ती के तहत नियुक्त उन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने NIOS द्वारा संचालित 18 महीने के D.El.Ed कोर्स के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी. 

Advertisement
NIOS से 18 महीने कोर्स करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर संकट. NIOS से 18 महीने कोर्स करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर संकट.

शशि भूषण कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

बिहार के जिन लोगों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 18 महीने का डीएलएड कोर्स किया है, उनके लिए अच्छी खबर नहीं है. राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है, जिसमें इस बात का ऐलान किया है कि जिन्हें ये कोर्स करने के बाद नियुक्त उन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई भर्ती प्रक्रिया में नियमों के अनुपालन को लेकर की है. TRE-3 के नियुक्ति विज्ञापन में कंडिका-2 B (iv) में उल्लेख है कि शिक्षा विभाग, बिहार के पत्राक-22 3, दिनांक 07.12.2023 के आलोक में NIOS द्वारा प्रदत्त 18 महीने के डीएलएड कोर्स पर नियुक्ति मान्य नहीं होने के नियम का हवाला दिया है. 

इसी प्रावधान का हवाला देते हुए विभाग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को अमान्य मानते हुए उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इस आदेश के बाद राज्यभर में प्रभावित शिक्षकों के बीच असमंजस और चिंता का माहौल देखा जा रहा है. 

नौकरी पर पड़ेगी सीधा असर 

सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं जिन्हें TRE–3 के तहत नियुक्ति मिली थी. अब इस नए आदेश के बाद उनकी नौकरी पर सीधा असर पड़ सकता है. हालांकि, विभागीय स्तर पर इस मामले में आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है. 

Advertisement

नौकरी न देने की आई थी खबर 

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया था कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से 18 महीने का डीएलएड डिप्लोमा कोर्स 2 साल के डिप्लोमा के बराबर नहीं है जिसके बाद से ये भी खबर आई थी कि NIOS से 18 महीने का D.EL.Ed कोर्स करने वालों को नौकरी नहीं मिल पा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »