CBSE Board 10th, 12th Exam 2021 Date: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स जारी करेंगे. उनके ट्वीट पर बड़ी संख्या में छात्रों ने रिप्लाई करना शुरू कर दिया है और मांग उठाई है कि परीक्षाएं जुलाई से पहले न कराई जाएं. छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है.
देखें: आजतक LIVE TV
ट्विटर पर छात्रों ने शिक्षामंत्री को टैग कर कहा है कि परीक्षाएं स्थगित की जानी चाहिए. कुछ छात्रों ने परीक्षाएं अप्रैल-मई तक स्थगित करने के लिए कहा है, जबकि अन्य ने कहा है कि अभी उनका पाठ्यक्रम ही पूरा होना बाकी है. छात्र जुलाई 2021 या उसके बाद परीक्षा आयोजित कराना चाह रहे हैं ताकि परीक्षा की तैयारी के लिए और समय मिल सके.
बता दें कि शिक्षामंत्री पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि परीक्षा मार्च तक आयोजित करना अनिवार्य नहीं है. ऐसे में यह संभव है कि एग्जाम की डेट्स आगे बढ़ा दी जाएं ताकि छात्रों को और समय मिल सके. इस सेशन में छात्रों की ऑफलाइन क्लासेज़ नहीं हो सकी हैं इसलिए पढ़ाई का नुकसान भी काफी हुआ है. एग्जाम डेट्स की घोषणा शिक्षामंत्री 31 दिसंबर को करेंगे.
ये भी पढ़ें
aajtak.in