कलकत्ता विश्वविद्यालय के छात्रों से की मारपीट, बांग्ला में बात करने पर हुआ था विवाद

कोलकाता के सियालदह इलाके में एक दुकानदार और स्थानीय व्यापारियों पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के छात्रों को जातीय और भाषाई आधार पर अपमानित करने और हमला करने का आरोप लगा है. मामूली मोलभाव से शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार छात्र घायल हो गए.

Advertisement
कलकत्ता यूनिवर्सिटी का एक छात्र मोबाइल एक्सेसरी खरीदने दुकान पर गया, जहां बांग्ला बोलने पर दुकानदार और उसके बीच हाथापाई हो गई. (Photo: ITG) कलकत्ता यूनिवर्सिटी का एक छात्र मोबाइल एक्सेसरी खरीदने दुकान पर गया, जहां बांग्ला बोलने पर दुकानदार और उसके बीच हाथापाई हो गई. (Photo: ITG)

राजेश साहा

  • कोलकाता,
  • 21 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

कलकत्ता विश्वविद्यालय के कारमाइकल छात्रावास का एक छात्र कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास सियालदह पुल के नीचे एक दुकान से मोबाइल एक्सेसरीज़ खरीदने गया था. दावा किया जा रहा है कि मोलभाव के दौरान छात्र और व्यापारी के बीच बहस हो गई. आरोप है कि विक्रेता, जो हिंदी भाषी था उन्होंने छात्र को गालियां दीं और बंगाली में बात करने पर उसे बांग्लादेशी कहकर हमला कर दिया.

Advertisement

दुकानदारों ने सभी छात्रों पर किया हमला

इसके बाद, छात्र अपने हॉस्टल लौट आया और अपने दोस्तों के साथ दुकान पर वापस गया. उसी समय, आसपास के व्यापारियों ने कथित तौर पर उन पर फिर से हमला कर दिया, जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. छात्रों के अनुसार, हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे.

घायल छात्रों का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में, उन्होंने व्यापारियों के खिलाफ मुचिपारा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

आरोपियों से हो रही है पूछताछ

घटना की सूचना पर, बांग्ला पोक्खो नेता गार्गा चटर्जी मौके पर पहुंचे, छात्रों से बात की और पुलिस के साथ बातचीत में आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की. कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "कलकत्ता विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह की ओर से मुचिपारा पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत दर्ज की गई. घायल और पीड़ित छात्रों के बयान तुरंत दर्ज कर लिए गए हैं.

Advertisement

जांच शुरू कर दी गई है. चूंकि आधी रात को दुकानें बंद थीं, इसलिए आरोपी व्यापारियों से अभी पूछताछ नहीं हो सकी. लेकिन आज सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. जांच जारी है." कोलकाता पुलिस ने दो आरोपी व्यापारियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को आज सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »