सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवा समाप्त, TET के फेक नंबर लगाकर पाई थी नौकरी  

सीतापुर में 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने फर्जी टीईटी और डीएलएड अंकपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सात शिक्षकों की सेवा तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है. साथ ही संबंधित शिक्षा अधिकारियों को सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उसकी एक कॉपी बीएसए कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
सात फर्जी टीचरों की सेवी की गई खत्म. सात फर्जी टीचरों की सेवी की गई खत्म.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. TET के फर्जी अंक पत्र लगाकर सरकारी टीचर बनने वाले पर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में अब बीएसए ने गोरखनाथ पटेल ने डॉक्यूमेंट की जांच कर उन शिक्षकों पर कार्रवाई की है. बीएसए ने उन सात शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. साथ ही एबीएसए को संबंधित थाने में एफआईआर के निर्देश दिए हैं. बताया गया कि ये 7 शिक्षक अलग-अलग ब्लॉक में तैनात थे.

Advertisement

बीएसए ने की कार्रवाई 

बीएसए ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2023-2024 की 12, 460 शिक्षक भर्ती के दौरान इन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी. हालांकि, कोर्ट के आदेश के चलते इनका समायोजन कुछ समय तक रुका हुआ है और उन्हें जनवरी में 2024 में स्कूलों में इन्हें तैनाती होगी. सैलरी के भुगतान से पहले जब उनके डॉक्यूमेंट की जांच कराई गई तो, टीईटी और डीएलएड के अंकपत्र फर्जी पाए गए. जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है. 

इन उम्मीदवारों ने दिखाई फर्जी मार्कशीट 

बीएसए गोरखनाथ पटेल की ओर से जारी किए गए आदेश में मुताबिक, सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात सहायक अध्यापक कुसुमलता, लहरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर के मनीष सिंह और प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के भूपेंद्र कुमार ने टीईटी की फर्जी मार्कशीट पाकर नौकरी पा गए. 

Advertisement

लगाई फर्जी मार्कशीट 

वहीं, महोली ब्लॉक के प्राथमिर विद्यालय बसारा की सहायक टीचर पूजा और  प्राथमिक विद्यालय महुआकोला के विवेक कुमार ने टीईटी और डीएलएड फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी पा गए. जांच में खुलासा होने के बाद से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही सकरन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर रे मुरारी लाल रावत और प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के जय नारायण सिंह के टीईटी अंकपत्र भी फर्जी पाए गए. सभी की सेवा समाप्ति कर दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »