नौकरी के लिए बेंगलुरु में फूंक दिए 24 लाख रुपये, तंग आकर शख्स ने निकाला गजब का जुगाड़ 

जब आप अपने शहर से दूसरी जगह पर नौकरी के लिए जाते हैं, तो केवल परिवार का साथ नहीं छूड़ता है बल्कि घर का आराम भी छूट जाता है. आईटी हब बेंगलुरु में रहना उतना आसान नहीं है जितना लगता है. मकानों के आसमान छूते किराए और रेंटल ट्रैप की कहानियां अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स ने 4 साल बेंगलुरु में रहते हुए 24 लाख रुपये फंक दिए. इस महंगे किराए से तंग आकर एक ऐसा रास्ता चुना जिसने सबको हैरान कर दिया. 

Advertisement
बेंगलुरु में नौकरी करने के लिए फूंक दिए 24 लाख रुपये. बेंगलुरु में नौकरी करने के लिए फूंक दिए 24 लाख रुपये.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

बड़े होने का प्रेशर और अपने शहर को छोड़कर दूसरे शहर में जाकर नई जिंदगी और नौकरी की शुरुआत करना आसान नहीं होता है. रहने के लिए पीजी और खाना का जुगाड़ करना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है. बेंगलुरु में नौकरी करन ेवाले एक कर्मचारी ने अपना साथ हुई एक घटना को शेयर किया है. पोस्ट में कर्मारी ने बताया कि बेंगलुरु में बढ़ते किराए ने उनका वहां पर रहना मुश्किल कर दिया है. उन्होंने लिखा कि वहां पर लगातार किराए बढ़ रहे हैं, जिससे कामकाजी लोग परेशान हैं. खासकर एचएसआर लेआउट जैसे लोकप्रिय इलाकों में किराया काफी ज्यादा हो गया है. हाल ही में एक यूजर ने बताया कि वह एचएसआर लेआउट छोड़ रहा है, क्योंकि वहां 1BHK फ्लैट का किराया 45,000 रुपये प्रति महीना हो गया है. यूजर ने इसे बहुत महंगा बताते हुए कहा कि इतने किराए पर रहना मुश्किल हो गया था और अब वहां से जाना एक सही फैसला लग रहा है. 

Advertisement

पोस्ट में किया इन बातों का जिक्र

बता दें कि बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स ने वर्कप्लेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ग्रेपवाइन पर अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा कि अलविदा एचएसआर लेआउट! 1BHK के लिए 45,000 रुपये का किराया देना सरासर पागलपन है. इस पोस्ट ने तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि उन्होंने बताया कि अपनी आय के हिसाब से किराया बहुत अधिक होने के कारण उन्होंने एचएसआर लेआउट छोड़ने का फैसला किया है. 

कर्मचारी का कहना है कि ज्यादा किराया होने की वजह से वहां रहना मुश्किल हो गया है. अपने पोस्ट में बताया कि एक छोटे से 1 BHK के लिए वह हर महीने 45 हजार रुपये देते हैं और वह वहां पर चार साल से रह रहे हैं यानी इस सालों में उन्होंने केवल किराए के लिए 24 लाख रुपये खर्च किए हैं. 

Advertisement

बहुत बड़ा बोझ उतर गया

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद राहत मिल रही है कि काफी सोचने के बाद मैंने एचएसआर छोड़ने का फैसला किया है. ऐसा लग रहा है कि मेरे कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है और इस घटना को शेयर करते हुए मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने बताया कि वह इस इलाके में इसलिए शिफ्ट हुए थे क्योंकि उनके की साथी यहां पर रहते थे और ये ऑफिस के पास था. समय बीतने के साथ ही उन्हें इस इलाके में रहने का दबाव महसूस होने लगा. दोस्त ने उन्हें सस्ते विकल्प तलाशने में भी मदद की. 

दोस्त ने दी ये सलाह 

कर्मचारी ने बताया कि एक सहकर्मी की सलाह पर उन्होंने ब्रुकफील्ड इलाके में घर तलाशना शुरू किया. इसके लिए उन्होंने एक ब्रोकर की मदद ली और अपने बजट के हिसाब से कई फ्लैट देखे. फ्लैट देखने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि एचएसआर लेआउट के बाहर कम किराए में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 15 फ्लैट देखे, लेकिन उनमें से कुछ ही अच्छी स्थिति में थे. आखिरकार उन्होंने एक शांत रिहायशी इलाके में नया फ्लैट चुना, जो ऑफिस से थोड़ी ही दूरी पर था. हालांकि, घर बदलना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें कम समय में सामान पैक कर शिफ्टिंग का इंतजाम करना पड़ा. 

Advertisement

कर्मचारी ने कहा कि इस अनुभव के बाद उनकी एचएसआर लेआउट को लेकर सोच बदल गई. उनके मुताबिक, इलाका दिखने में अच्छा है,लेकिन वहां रहने का खर्च और मिलने वाली सुविधाएं एक-दूसरे के मुकाबले सही और संतुलित नहीं हैं. उन्होंने बताया कि बढ़ते किराए और अन्य खर्चों की वजह से उनकी बचत पर असर पड़ रहा था. इसी कारण उन्होंने एचएसआर लेआउट छोड़ने का फैसला किया. जाते समय उन्होंने इलाके के भारी ट्रैफिक का भी जिक्र किया और कहा कि इसी वजह से वहां से निकलने का फैसला और आसान हो गया. 

मैं बनावटी दिखावे से थक चुका था...

मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मैं इस बनावटी दिखावे से पूरी तरह थक चुका हूं. इसने मेरी 24 लाख रुपये की आय को खत्म कर दिया. लास्ट में उन्होंने लिखा कि अलविदा, हाई-स्पीड रेल (HSR) और अलविदा भयानक ट्रैफिक. मेरे इस फैसले को इतना आसान बनाने के लिए. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा? 

पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है. कुछ यूजर्स जो बेंगलुरु के रहने वाले हैं ने बताया कि वे भी महंगे इलाकों से निकलकर कम कीमत पर अच्छा घर ढूंढ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैंन भी एक साल पहले ऐसा ही किया था. जेपी नगर से येलाहांका में शिफ्ट हो गया था. कई यूजर्स ने कहा कि नौकरी के लिए यह करना पड़ता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »