दिल्ली से लेकर यूपी तक, इन राज्यों में बच्चों की बल्ले-बल्ले, चेक करें छुट्टी की लिस्ट   

देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी हो चुकी है. दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक में जून में बच्चों की मौज रहने वाली है. ऐसे में कई राज्यों ने जहां गर्मियों के समय छुट्टी की अवधि बढ़ा दी है तो कई राज्यों ने इसे कम कर दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इस बार छुट्टियों के नियमों में क्या बदलाव हुए हैं? 

Advertisement
Summer Vacation 2026 Rules Summer Vacation 2026 Rules

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

जून का महीना आते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं. कोई नानी के घर घूमने जा रहा होता है, तो पहाड़ों की सैर करने. लेकिन इस साल छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. कई राज्यों में जहां छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है तो वहीं, कई राज्यों में इसे घटा दी गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार सेमत कई राज्यों की समर वेकेशन की अवधि की स्कूल के दोबारा खुलने की तारीखों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है. 

Advertisement

दिल्ली में बच्चों को मिली लंबी छुट्टी 

देश की राजधानी दिल्ली में इस साल बच्चों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है. सरकारी हो या प्राइवेट स्कूल में गर्मियों की छुट्टी 11 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी यानी बच्चों को 51 दिनों का ब्रेक मिलने वाला है. 

उत्तर प्रदेश में कम हुई छुट्टी

वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो, इस साल छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. वैसे तो अक्सर देखा जाता है कि यहां स्कूल 20 मई से 30 जून तक बंद रहते हैं लेकिन इस साल स्कूल 20 मई को बंद तो हुए लेकिन 15 जून को खुल जाएंगे. हालांकि, गर्मी को देखते हुए कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने इसे 30  जून तक करने का फैसला लिया है. 

हरियाणा में समय से पहले बंद हुए स्कूल 

Advertisement

भयंकर गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने समय से पहले ही स्कूल बंद करने के फैसला दे दिया था. हरियाणा में स्कूल 25 मई से लेकर 30 जजून तक बंद रहेंगे.   

बिहार में केवल 20 दिन की छुट्टी 

बिहार की बात करें, तो इस साल मई के पूरे महीने क्लासेस चलती रहीं. जून आते ही बच्चों का राहत मिल गई. माना जा रहा है कि यहां पर 1 जून से लेकर 20 जून तक समर वेकेशन रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »