राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां MBA की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा यशस्वी रोहिल्ला की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को छात्रा यूनिवर्सिटी की इमारत की छठी मंजिल से नीचे गिर गईं. घटना के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले ही यशस्वी ने अपने दोस्तों से बातचीत की थी. उस समय तक सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था. इसके बाद वह अचानक यूनिवर्सिटी की इमारत की छत पर पहुंचीं. कुछ ही देर बाद उनके छठी मंजिल से नीचे गिरने की खबर सामने आई. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरीं.
23 साल की थीं यशस्वी रोहिल्ला
मृतक छात्रा की पहचान यशस्वी रोहिल्ला के रूप में हुई है. उनकी उम्र 23 साल बताई जा रही है. वह पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में MBA की पढ़ाई कर रही थीं. घटना से पहले दोस्तों के साथ उनकी बातचीत हुई थी. इसके बाद अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा यूनिवर्सिटी की इमारत की छठी मंजिल तक कैसे पहुंचीं और उनके गिरने के पीछे क्या परिस्थितियां थीं. जांच के दौरान घटना से पहले हुई बातचीत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा सकती है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.) https
विशाल शर्मा