कोरोना के चलते इस राज्य ने गर्मी की छुट्ट‍ियां 30 जून तक बढ़ाईं, जानें- ड‍िटेल

राज्यों में कोरोना से हालात अभी इतने सामान्य नहीं हुए हैं कि वहां स्कूल-कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकें. इसे देखते हुए कई राज्य गर्मी की छुट्ट‍ियां बढ़ा रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो (Getty) प्रतीकात्मक फोटो (Getty)

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 31 मई 2021,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

आंध्र प्रदेश में कोरोना के कारण शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी हैं.  सरकार ने फैसला किया है कि आंध्र प्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया है.  यह आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों के पहली से लेकर नौवीं तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए लागू किया गया है. 

Advertisement

वहीं राज्य में सभी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं 12 जून से शुरू हो सकती हैं. अभी सूबे की सरकार की तरफ से ऑनलाइन कक्षाओं की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है. आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वो दसवीं के छात्रों को पढ़ाई में मदद देने का निर्देश दिया है.

उन्हें अन्य परियोजनाओं जैसे मिड-डे मील और स्कूल इंफ्रा आदि के लिए जारी निर्देशों का भी पालन करना होगा. इसके अलावा स्कूलों को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने का अनुरोध किया गया है. ऑनलाइन कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, रेडियो, टेलीविजन, यूट्यूब आदि के माध्यम से शुरू किया जाएगा. 

वहीं हरियाणा सरकार ने जारी कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. इससे पहले स्‍कूल 31 मई तक के लिए बंद किए गए थे और कुछ न्‍यूज़ वेबसाइट्स पर यह खबर भी आई थी कि 01 जून से राज्‍य के स्‍कूल खुलने हैं. ऐसे सभी खबरों का खंडन करते हुए राज्‍य शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्‍कूलों में छुट्टियां 15 जून तक के लिए बढ़ा दी हैं.

Advertisement

मंगलवार 01 जून से स्‍कूल शिक्षक और स्कूल स्टाफ के लिए रोस्टर के तहत खुलेंगे. 50 फीसदी शिक्षक और स्कूल स्टाफ रोस्टर के हिसाब से स्कूल में रहेंगे मौजूद मगर छात्रों के लिए स्‍कूल बंद रहेंगे. स्‍कूल बुलाए जा रहे शिक्षकों के लिए राज्‍य सरकार द्वारा निर्धारित हिदायतों का पालन अनिवार्य होगा. स्‍कूल खुलने का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »