Padma Awards 2023: वो 26 गुमनाम नायक, जिन्‍हें निस्‍वार्थ सेवा के लिए मिलेगा पद्म पुरस्‍कार

Padma Awards 2023: पद्म सम्‍मान के लिए दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, स्प्रिचुअल लीडर दाजी समेत कई हस्तियां शामिल हैं. इस लिस्‍ट में 26 ऐसे गुमनाम नायक भी शामिल हैं, जिनका नाम आपने शायद ही सुना हो, मगर समाज के प्रति निस्‍वार्थ सेवा भाव के चलते उन्‍हें सम्‍मानित किया जा रहा है.

Advertisement
Padma Awards 2023 Padma Awards 2023

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर वर्ष 2023 के पद्म पुरस्‍कारों की सूची जारी कर दी गई है. इस वर्ष 6 शख्‍सियतों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्म श्री के लिए चुना गया है. इसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, स्प्रिचुअल लीडर दाजी समेत कई हस्तियां शामिल हैं. इस लिस्‍ट में 26 ऐसे गुमनाम नायक भी शामिल हैं, जिनका नाम आपने शायद ही सुना हो, मगर समाज के प्रति अपनी निस्‍वार्थ सेवा के चलते उन्‍हें सम्‍मानित किया जा रहा है.

Advertisement

मेडिसिन के क्षेत्र में दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्‍मान के लिए चुना गया है, जो 1971-बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थी शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनिया भर में 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए ओरल रीहाइड्रेशन सिस्‍टम (ORS) तैयार किया. 

अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर 'रतन चंद्र कार', जो निकोबार द्वीप समूह में जारवा जनजाति के साथ काम कर रहे हैं, गुजरात के सिद्दी आदिवासी समाज की कार्यकर्ता 'हीराबाई लोबी', मध्य प्रदेश में विशेषाधिकार प्राप्त लोगों का इलाज कर रहे वार वेटेरन 'मुनीश्वर चंदर डावर' को पद्म श्री सम्‍मान के लिए चुना गया है.

जागरूकता शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से हेराका स्वदेशी संस्कृति का संरक्षण और प्रचार करने वाले नागा सोशल वर्कर 'रामकुइवांगबे न्यूमे' को भी पद्म श्री के लिए चुना गया. उन्‍होंने हेराका धर्म के 'टिंगवांग हिंगडे' को ट्रांसक्रिप्‍ट करने के अलावा 10 प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की और महिलाओं के लिए शिक्षा को प्रोत्साहन दिया.

Advertisement

पद्म श्री के लिए चुने गए लोगों में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी 'वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल', जिन्‍हें 'कन्नूर के गांधी' कहा जाता है, तमिलनाडु की इरुला जनजाति के सांप पकड़ने वाले 'वडिवेल गोपाल' और 'मासी सदैयां' तथा सिक्किम के आत्मनिर्भर छोटे जैविक किसान 'तुला राम उप्रेती' शामिल हैं.

पद्म सम्‍मानों की पूरी लिस्‍ट देखने के लिए

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »