आज के दिन ही 25 फरवरी 1836 को अमेरिकी आविष्कारक सैमुअल कोल्ट को रिवॉल्वर के आविष्कार के लिए पेटेंट मिला था. उनके नए रिवॉल्विंग-सिलेंडर पिस्तौल का यूएस पेटेंट संख्या 138 (बाद में 9430X) था. इस नए किस्म के फायरआर्म्स का नाम रिवॉल्वर दिया गया, जो बाद में कोल्ट रिवॉल्वर के नाम से फेमस हो गया.
कनेक्टिकट में जन्मे बंदूक निर्माता सैमुअल कोल्ट (1814-62) ने एक ऐसा हैंडगन ईजाद किया, जिसे बिना रीलोड किए कई बार फायर किया जा सकता था. पेटेंट मिलने के बाद कोल्ट ने अपनी रिवॉल्विंग-सिलेंडर पिस्तौल (रिवॉल्वर) के निर्माण के लिए एक कंपनी की स्थापना की. अमेरिकी गृहयुद्ध (1861-65) की शुरुआत तक उन्होंने कोल्ट रिवॉल्वर को शायद दुनिया का सबसे प्रसिद्ध हथियार बना दिया था.
इस पेटेंट में आगे कुछ सूचीबद्ध सुधार हुए. इनमें लोडिंग को ज्यादा आसान बनाना, सिलेंडर के वजन और स्थान में परिवर्तन, जो हाथ को स्थिरता प्रदान करते हैं और फायरिंग की तीव्र गति शामिल हैं. कोल्ट के परिवार ने उन्हें जो धन दिया. उसका करके कोल्ट ने अपने नए पेटेंट आर्म्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपनी शुरू की. शुरुआ बिक्री धीमी रही और व्यवसाय लड़खड़ा गया. फिर 1846 में, मैक्सिकन युद्ध (1846-48) के दौरान, अमेरिकी सरकार ने 1,000 कोल्ट रिवॉल्वर का ऑर्डर दिया। 1855 में, कोल्ट ने दुनिया की सबसे बड़ी निजी हथियार फैक्ट्री खोली.
शुरुआत में, कोल्ट ने तीन रिवॉल्विंग हैंडगन - बेल्ट पिस्टल, होल्स्टर पिस्टल और पॉकेट पिस्टल - और दो राइफलें बनाईं. सभी मॉडलों में एक रिवॉल्विंग सिलेंडर लगा होता था जिसमें बारूद और गोलियां भरी जाती थीं. प्राइमर को सिलेंडर के बाहर एक स्ट्राइक प्लेट पर रखा जाता था और ट्रिगर खींचकर और हैमर को स्ट्राइक प्लेट पर छोड़ दिया जाता था. इसमें बिना रीलोड किए छह गोलियां दागने की क्षमता थी.
यह भी पढ़ें: जब नादिर शाह ने मुगल सेना को हराया, जानें करनाल के ऐतिहासिक युद्ध की कहानी
कुछ लोगों का मानना है कि कोल्ट के रिवॉल्वर को आविष्कार से अधिक इनोवेशन या सुधार माना जाता है, क्योंकि इसने बोस्टन के आविष्कारक एलीशा कोलियर (1788-1856) द्वारा पहले से ही पेटेंट किए गए रिवॉल्विंग फ्लिंटलॉक (मस्केट और राइफलों में प्रयुक्त फायरिंग तंत्र) में सुधार किया था.
यह भी पढ़ें: जब एडिसन को मिला फोनोग्राफ का पेटेंट, संगीत की दुनिया में ऐसे आई थी क्रांति
सैमुअल कोल्ट का जन्म 19 जुलाई 1814 को हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट में हुआ था. वे कपड़ा निर्माता क्रिस्टोफर कोल्ट और सारा के बेटे थे. मैसाचुसेट्स के वेयर में अपने पिता की मिल में जाकर और पास के एक खेत में मदद करके, युवा कोल्ट को यांत्रिक चीजों में रुचि पैदा हुई और वे अक्सर वस्तुओं को खोलकर देखते थे - जिनमें उनके पिता के बंदूक भी शामिल थे.
aajtak.in