कौन हैं IPS रम्या? जिनकी पढ़ाई से ज्यादा चर्चा उनकी गलत वक्त पर 'हंसी' की...

कोयंबटूर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. वहां पर 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया. इसके जानकारी देने के लिए पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन उससे ज्यादा चर्चा उस सीनियर पुलिस ऑफिसर की शुरू हो गई है जो इस दौरान हंसते हुई नजर आई हैं. जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

Advertisement
IPS RV Ramya Bharathi viral video (Photo: x/@satishacharya) IPS RV Ramya Bharathi viral video (Photo: x/@satishacharya)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. ये खबर जब से सामने आई लोगों के बीच गुस्सा देखा जा रहा है. इसे लेकर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन यहां से कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई कि अपराध से ज्यादा सीनियर पुलिस ऑफिसर की चर्चा होने लगी और बड़ा विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में देखा जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुस्कुराते और बातचीत करते दिखाई दिए. इन्हीं अधिकारियों में एक नाम था IPS आर.वी.रम्या भारती का. वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि इतने संवेदनशील घटना के बीच इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कौन है IPS आर. वी. रम्या भारती, उनका करियर कैसा रहा है? 

Advertisement

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में 10 साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर 21 मई को लापता हो गई. इसके बाद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद जांच शुरू हो गई. बच्ची का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई जांच टीमों का गठन किया. काफी जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी. इस घटना के बाद पूरे तमिलनाडु में आक्रोश फैल गया. बाद में मुख्यमंत्री ने इस मामले को अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया था. लेकिन इससे ज्यादा विवाद उस वीडियो पर हो रहा है जिसमें सीनियर पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी देते हुए हंसते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईजी आर.वी.रम्या भारती, डीआईजी पी.समिनाथन और एसपी पवन कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले आपस में बातचीत करते और हंसते नजर आए हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं IPS आर.वी.रम्या भारती?

Advertisement

कौन हैं IPS आर.वी.रम्या भारती? 

आर. वी. रम्या भारती तमिलनाडु कैडर की 2008 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS)ऑफिसर हैं. वह डायरेक्ट UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए IPS बनी थीं. उनका होम स्टेट तमिलनाडु है. बता दें कि अपनी सेवा देने के लिए उन्होंने 1 सितंबर 2008 को IPS सेवा जॉइन की थी. उन्होंने सोशियोलॉजी में बीए किया है. इसके अलावा उन्होंने साइबर फॉरेंसिक में MSc की डिग्री भी हासिल की है. 

इस जगहों पर हो चुकी है तैनाती 

करीब 17 से 18 साल के करियर में आर.वी.रम्या भारती कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं. वह कोयंबटूर, मदुरै और तिरुवन्नामलाई जैसे जिलों में एसपी के पद पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. उन्होंने कोलकाता में डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी पदभार संभाला है. पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने तटीय सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी, उग्रवाद और कट्टरपंथ जैसे मुद्दे को उठाया और काम किया. इतना ही नहीं उन्हें कम्युनिटी पुलिसिंग यानी सामुदायिक पुलिसिंग के लिए भी जाना जाता है. चेन्नई में उन्होंने अच्‍छामिनाई नाम की पहल शुरू की थी, जिसका मकसद महिलाओं और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ाना था. 

केंद्र सरकार में भी संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी 

Advertisement

इसके अलावा रम्या भारती ने केंद्र सरकार में भी कई पदों पर काम कर अपनी पहचान बनाई है. वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटी में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर काम कर चुकी हैं. इस पद पर रहते हुए उन्होंने देशभर के एयरपोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था, इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स और सुरक्षा ऑडिट की निगरानी की. वह इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ भी काम कर चुकी हैं और एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े कई मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement