UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल PET एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UP Police Constable PET Admit Card 2022: PET एग्जाम 13 अप्रैल 2022 को सुबह 6 बजे आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा. इसके माध्‍यम से 31 पदों को भरा जाएगा. अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि व रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
UP Police Recruitment UP Police Recruitment

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST
  • टेस्ट 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा
  • 4.8 किमी की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी

UP Police Constable PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBVP) ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की आरक्षी पीएसी के पद पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों पर आवेदन किया है वे uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.

Advertisement

PET एग्जाम 13 अप्रैल 2022 को सुबह 6 बजे आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा. इसके माध्‍यम से 31 रिक्‍त पदों को भरा जाएगा. अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि व रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें कलर फोटो चिपकाना होगा. एडमिट कार्ड में चिपकाया गया फोटो व डिकलेरेशन को कार्यालयाध्यक्ष से अटेस्टेड करना होगा. अभ्यर्थियों को ऑरिजनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा और उसकी फोटोकॉपी अपने पास रखनी होगी

PET में पुरुष अभ्यर्थी को 4.8 किमी की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी. जो अभ्यर्थी तय समय में यह दौड़ पूरी नहीं कर सकेंगे, वह भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. अन्‍य सभी जानकारियां उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइदट पर मौजूद नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

Advertisement

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

 

ये भी पढ़ें - 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement