तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन आज से भारत से दो दिवसीय दौरे पर हैं.
एर्दोगन का ये दौरा भारत से रिश्ते बेहतर करने की कोशिश में तुर्की का एक
बड़ा कदम माना जा रहा है. एर्दोगन का ये दौरा उस वक्त है, जब हाल ही में
उन्हें जनमत संग्रह के जरिए तुर्की की सभी पॉवर संभालने का मौका मिला है.
तुर्की और भारत के बीच रिश्ते बेहतर करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी पहल की जा रही है. तुर्की की कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई के अवसर खुले हैं. इसके लिए बाकायदा होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप मुहैया कराने की भी योजना है.
तुर्की सरकार उच्च शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां
दुनिया के अलग-अलग मुल्कों से छात्रों को आमंत्रित करता है. इस प्रोग्राम के
तहत तुर्की डेढ़ से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा है. हर साल 5 हजार से
नयी स्कॉलरशिप निकाली जाती हैं.
कौन ले सकते हैं फायदा
ये स्कॉलरशिप अंडर-ग्रेजुएट और ग्रेजुएट दोनों कोर्सेज के लिए है. साथ ही
पीएचडी के लिए भी छात्रों को इसका फायदा मिलेगा. यूजी कोर्सेज के लिए
आपके 70% नंबर होने जरूरी हैं. जबकि मास्टर डिग्री और पीएचडी के लिए
75% नंबर की जरूरत होगी.
अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 21 साल से कम उम्र के छात्र एप्लाई कर सकते हैं. जबकि पोस्ट ग्रेजुएट के लिए अधिकतम उम्र 30 साल है. वहीं पीएचडी के लिए 35 साल तक की उम्र वाले छात्र एप्लाई कर सकते हैं. रिसर्च प्रोग्राम की आयु सीमा 45 साल रखी गई है.
कैसे करें एप्लाई
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए
www.turkiyeburslari.gov.tr और www.turkiyescholarships.gov.tr पर
जाकर एप्लाई किया जा सकता है.
वंदना भारती