TSPSC में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, 66 हजार सैलरी

TSPSC ने एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर ग्रेड-II के 851 पदों पर वैकेंसी निकली हैं. उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2017 से पहले  आवेदन कर सकते हैं...

Advertisement
TSPSC Recruitment 2017 TSPSC Recruitment 2017

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

Telangana State Public Service Commission (TSPSC) ने Agriculture Extension Officer Grade-II के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारियां नीचे दी गई हैं.

संस्थान का नाम

Telangana State Public Service Commission (TSPSC)

पद का नाम

Agriculture Extension Officer Grade-II

पदों की संख्या

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 851 है.

Advertisement

चयन प्रक्रिया

TSPSC के इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

योग्यता

एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने बीएससी एग्रीकल्चर (चार या तीन वर्षीय कोर्स), या एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीटेक (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग), या एग्रीकल्चर पॉलीटेक्निक/एग्रीकल्चर पॉलीटेक्निक (सीड टेक्नॉलजी, प्लांट प्रॉटेक्शन, ऑर्गनिक फार्मिंग) में डिप्लोमा, या बीएससी कमर्शल एग्रीकल्चर एंड बिजनेस मैनेजमेंट किया हो.

सैलरी

22,460 से 66,330 रुपये

उम्र सीमा

एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 44 साल होनी चाहिए.

अंतिम तिथि

31 अक्टूबर 2017

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »