कौन सी है सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी? लाखों में होती है कमाई  

भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हर महीने कर्मचारियों को शानदार सैलरी मिलती है. इनमें CEO, जज, AI इंजीनियर्स और IAS-IPS अधिकारियों को शामिल किया गया है. 

Advertisement
इस क्षेत्र में होती है लाखों रुपये की सैलरी. इस क्षेत्र में होती है लाखों रुपये की सैलरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

अच्छी नौकरी के साथ ही अच्छी सैलरी हर युवा का सपना होता है. लेकिन एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने देश के तकनीकी क्षेत्र में काफी बदलाव किया है. ऐसे में सवाल बना हुआ है कि क्या ट्रेडिशनल नौकरियों में अब भी अच्छी सैलरी मिल रही है या इस लिस्ट में भी नए जॉब्स शामिल हो गए हैं? जारी किए गए नोटिफिकेशन और सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि आज के समय में भी कुछ ऐसे सेक्टर हैं जहां काम करने वाले कर्मचारियों को हर महीने लाखों रुपये की सैलरी मिलती है, लेकिन क्या आपको इन सेक्टर के बारे में पता है? प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी चलिए जानते हैं कि किन पदों पर सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है? 

Advertisement

CEO का पोस्ट भी है शामिल

प्राइवेट सेक्टर की बात करें, तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि CEO कंपनी का शीर्ष अधिकारियों में शामिल होता है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कंपनी के कारोबार, रणनीति और बड़े फैसलों की जिम्मेदारी संभालता है. बड़ी कंपनियों में इस पद पर सैलरी के साथ बोनस, शेयर या अन्य लाभ भी मिल सकते हैं. हालांकि, CEO की कोई एक सरकारी निर्धारित सैलरी नहीं है. कमाई कंपनी के आकार, प्रदर्शन, अनुभव और नियुक्ति की शर्तों पर निर्भर करती है.   

मेडिकल क्षेत्र 

मेडिकल क्षेत्र हमेशा से ही सबसे सम्मानित और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्षेत्रों में शामिल है. देश के बड़े और प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले सीनियर सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की कमाई  सबसे ज्यादा होती है. मीडिया रिपोर्ट्स में माना जाता है कि वह हर महीने 2 से लेकर 10 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं. हालांकि, बढ़ते अनुभव के साथ ये पैकेज करोड़ों में पहुंच सकता है. 

Advertisement

AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग इंजीनियर AI आधारित सिस्टम, मॉडल और सॉफ्टवेयर तैयार करने पर काम करते हैं. ऐसे में इस सेक्टर में काम करने वाले उम्मीदवारों को भी अच्छी सैलरी मिलती है. AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर को हर महीने 1.5 लाख तक की सैलरी मिल सकती है. हालांकि, ये तय नहीं है. अनुभव के साथ इसका आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है. उनका सालाना पैकेज 18 से 72 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. 

सरकारी पदों पर किसे मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी 

लेकिन वहीं, अगर सरकारी नौकरी की बात करें, तो भारत में सबसे अधिक सैलरी चीफ जस्टिस यानी जज को मिलती है. देश के मुख्य न्यायाधीश को लगभग 2.80 लाख रुपये और अन्य जजों को करीब 2.50 लाख रुपये प्रति माह की फिक्स सैलरी मिलती है. इसके अलावा IAS और IPS को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. सभी भत्तों  और अन्य सुविधाओं को मिलाकर इन्हें करीब हर महीने 2.50 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »