इन्फ्लुएंसर्स नौकरी छोड़ते हैं या हो जाते हैं Layoff? वायरल पोस्ट में बताई कॉर्पोरेट दुनिया की परेशानी

सोशल मीडिया पर एक टेक प्रोफेशनल का पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों इतने सारे टेक इन्फ्लुएंसर्स को नौकरी से निकाल दिया जाता है या वह खुद ही जॉब छोड़ देते हैं? हालांकि, यह उनकी अपनी पर्सनल राय है. हर केस में जरूरी नहीं है कि एक जैसा ही मामला सामने आए.  

Advertisement
क्यों टेक इन्फ्लुएंसर्स छोड़ रहे हैं नौकरी? क्यों टेक इन्फ्लुएंसर्स छोड़ रहे हैं नौकरी?

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

आज के दौर में कई टेक प्रोफेशनल्स नौकरी के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. वे टेक्नोलॉजी, करियर और कंपनियों के काम करने के तरीके पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. लेकिन कई बार यही बेबाकी उनके लिए कॉर्पोरेट नौकरी में मुश्किल खड़ी कर सकती है. टेक प्रोफेशनल भुवनेश आर्या की एक पोस्ट में इसी स्थिति पर चर्चा की गई है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के लिए कंपनियों की नीतियों और टेक इंडस्ट्री से जुड़े दावों पर सवाल उठाना पड़ सकता है, जबकि कंपनियां अपने कर्मचारियों से सार्वजनिक तौर पर बोलते समय कुछ सीमाओं का पालन करने की उम्मीद करती हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर खुलकर बोलना पड़ सकता है भारी?

भुवनेश आर्या के पोस्ट के मुताबिक, टेक इन्फ्लुएंसर्स को दर्शकों का भरोसा जीतने के लिए कई बार कॉर्पोरेट दुनिया की चमकदार तस्वीर और कर्मचारियों के वास्तविक अनुभवों के बीच के अंतर को सामने लाना पड़ता है. वे टेक इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड्स और हाइप पर भी सवाल उठाते हैं. वहीं दूसरी तरफ कंपनियां चाहती हैं कि कर्मचारी संगठन की पॉलिसी और आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से बोलते समय सावधानी बरतें.

ऐसे में सोशल मीडिया पर बनाई गई व्यक्तिगत पहचान और कंपनी में निभाई जा रही भूमिका के बीच टकराव पैदा हो सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि हर टेक इन्फ्लुएंसर को अपनी पोस्ट के कारण नौकरी छोड़नी पड़ती है या उसे निकाल दिया जाता है. यह आर्या की ओर से पेश किया गया एक नजरिया है, न कि सभी मामलों पर लागू होने वाला नियम. 

Advertisement

नौकरी और पर्सनल ब्रांड के बीच बैलेंस बन रहा चुनौती 

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ कई प्रोफेशनल्स अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं. इससे उन्हें अपनी पहचान बनाने और नए अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है. लेकिन नौकरी के साथ ऐसा करते समय कंपनी की नीतियों, गोपनीय जानकारी और पेशेवर जिम्मेदारियों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

आर्या की पोस्ट इसी सवाल को सामने रखती है कि क्या कोई कर्मचारी कंपनी में काम करते हुए उसके कामकाज या इंडस्ट्री के दावों की खुलकर आलोचना कर सकता है. उनके मुताबिक, जब ऑनलाइन दर्शकों को बेबाक राय पसंद आती है और कंपनी अपने कर्मचारियों से सीमित सार्वजनिक टिप्पणी की अपेक्षा करती है, तो दोनों भूमिकाओं के बीच तनाव पैदा हो सकता है.

(नोट- यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट पर आधारित है. aajtak.in इस पर किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »