देश के सबसे बड़े बैंक में नौकरी का मौका, होगी 1500 पदों पर भर्ती, पास है लास्ट डेट

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक इस साल 1500 प्रोबेशनरी अधिकारी की भर्ती करने वाला है, जिसके लिए आवेदन 8 जुलाई को बंद हो जाएंगे. इसके साथ ही बैंक आईटी प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स की सीधी भर्ती भी करता है, साथ ही कर्मचारियों की कम वार्षिक दर बनाए रखता है. 

Advertisement
बैंक में नौकरी का खास मौका. बैंक में नौकरी का खास मौका.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट ऑफ इंडिया में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बैंक इस साल  1,500 ‘प्रोबेशनरी’ यानी प्रशिक्षु अधिकारियों की भर्ती करने वाला है. इसके लिए बैंक से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, 1500 पदों में से 1446 नियमित रिक्तियां हैं जबकि 54 पद लंबित कैटेगरी की रिक्तियों के हैं. इस पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई तय है. 

Advertisement

क्या है योग्यता? 

वहीं, अगर इसके योग्यता की बात करें, तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और 1 अप्रैल 2026 तक उनकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

इस पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं. 

वेबसाइट की होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं. 

इसके बाद हायरिंग से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 

अब ऑनलाइन आवेदन करें. मांगी गई डिटेल से रजिस्ट्रेशन करें. 

आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें. 

कैसे होगा सिलेक्शन ? 

वहीं, स्टेट बैंक में भर्ती तीन लेवल परीक्षा से होगी. इसके लिए सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी. इसके बाद ऑनलाइन मोड में मेन्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद फेज 3 में ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन होगा. 

Advertisement

क्या है एग्जाम पैटर्न? 

वहीं, अगर एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी जिसमें तीन विषय शामिल होंगे. हर सवाल एक नंबर का होगा जिसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा. गलत जवाब देने पर 1/4 यानी 4 गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा. 

आवेदन शुल्क 

आवेदन के समय जनरल,  ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. इसमें एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं. 

कितनी होगी सैलरी? 

इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 48,480 से लेकर 85,920 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा कई सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »