SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था, वे अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 05, 06, 11 और 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स में जूनियर एसोसिएट्स के कुल 8283 खाली पदों को भरा जाएगा. जिन्होंने आवेदन किया था, वे नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई की आधिकाारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
कैसे होगा एग्जाम?
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और चुनी गई स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी. 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 1 घंटे की अवधि की होगी जिसमें 3 खंड होंगे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें और अधिका जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
aajtak.in