RSMSSB JOBS: PTI पद के लिए निकली 4500 नौकरियां, करें अप्लाई

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन भर्ती के माध्यम से फिजिकल ट्रेनिंग इस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन भर्ती के माध्यम से फिजिकल ट्रेनिंग इस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार और इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

पद का विवरण

भर्ती में कुल 4500 उम्मीदवारोम का चयन किया जाएगा, जिसमें नॉन टीएसपी और टीएसपी पद शामिल है. साथ ही इन पदों में जाति वर्ग के आधार पर पदों को आरक्षित भी किया गया है.

Advertisement

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है या फिजिकल एजुकेशन में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा होना जरूरी है.

आयु सीमा

भर्ती में 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में सरकारी नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल और क्रिमी लेयर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये और ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. साथ ही एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

इच्छुक उम्मीदवार 29 जून तक अप्लाई कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया 31 मई 2018 से शुरू होगी.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

कैसे होगा सलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »