खुशखबरी! रेलवे में है 2 लाख 40 हजार पदों पर वैकेंसी

भारतीय रेलवे ने हाल ही में 90 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है और इस भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं. अब रेलवे लाखों उम्मीदवारों की भर्ती की योजना बना रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

भारतीय रेलवे ने हाल ही में 90 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है और इस भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं. अब रेलवे लाखों उम्मीदवारों की भर्ती की योजना बना रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि रेलवे में नॉन गैजेटेड पदों के 2 लाख 40 हजार पदों पर वैकेंसी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये वैकेंसियां योग्य उम्मीदवारों के लिए अधिसूचित कर ली गई है.

Advertisement

ऑल इंडिया रेडियो ने ट्वीट कर रेल मंत्री के हवाले से खाली पड़े पदों की संख्या की जानकारी दी है. बता दें कि हाल में रेलवे में 90 हजार उम्मीदवारों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है और नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार लगातार इस भर्ती में आवेदन कर रहे हैं. अभी तक 1.5 करोड़ लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं और मार्च के आखिरी तक इन पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं.

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से मार्च के महीने में यह भर्ती निकाली गई थी और अलग-अलग नोटिफिकेशन के जरिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे. इसमें ग्रुप सी वर्ग के लिए 26502 पद और ग्रुप डी वर्ग के लिए 62907 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है.

Advertisement

आरआरबी आवेदकों में से योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए अप्रैल या मई में परीक्षा का आयोजन कर सकता है. बता दें कि इस बार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करने के बाद भी आयु सीमा, आवेदन करने की आखिरी तारीख आदि में बदलाव भी किए हैं. भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो लिखित परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »