NEET Re-Exam की तारीख पक्की! 21 जून को होगी परीक्षा, 21 मई तक बदल सकते हैं अपना एग्जाम सेंटर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द करने के बाद अब दोबारा पेपर की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा में शामिल करीब 22 लाख छात्रों ने अब राहत की सांस ली है. NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीखों का ऐलान किया है. परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा.

Advertisement
NEET PAPER Date Announced (Photo: PTI) NEET PAPER Date Announced (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द करने के बाद अब दोबारा पेपर की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाएगा. दोपहर दो बजे से एग्जाम होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एजेंसी ने लिखा कि भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा कराने के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है.

परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है. परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें. 

Advertisement

नई तारीख और समय 

मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. NTA की ओर से जारी ऑफिशियल सोर्स के मुताबिक, पूरे देश में 21 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूम देना शुरू कर दें. 

री-एग्जाम की तारीख और सिटी अपडेट विंडो का ऐलान किया गया

परीक्षा ऑफलाइन मोड में 13 भाषाओं में आयोजित होगी. छात्र 15 मई से 21 मई तक अपना वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए विंडो 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. NTA ने यह भी स्पष्ट किया कि 21 मई के बाद किसी भी बदलाव के लिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस प्रक्रिया के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी 14 जून तक जारी की जाएगी. 

Advertisement

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह 

पोस्ट में NTA ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष अपील भी की है. ऐजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर लगातार चल रही खबरों पर ध्यान न दें. केवल ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें. किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.

ले सकते हैं हेल्पलाइन नंबर की मदद 

अगर किसी भी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी परेशानी है तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर के जरिए मदद ले सकते हैं. इसके लिए ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर दिया गया है. 

ईमेल- neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर-   011-40759000 और 011-69227700 

परीक्षा में शामिल हुए थे 22 लाख से अधिक छात्र 

बता दें कि परीक्षा 3 मई को हुई थी जिसमें करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स से हिस्सा लिया था. पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस कैंसिल कर दिया था. नई एग्जाम डेट के साथ स्टूडेंट्स को राहत दी गई है कि उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा.  कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी. पहले से जमा फीस वापस मिलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »