क्या आपकी उम्र भी 50 साल से ज्यादा है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो देश के प्रमुख जांच एजेंसी NIA में काम करने का मौका है.NIA ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 111 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लेकिन इस पद पर केवल सैलरी ही नहीं बल्कि उम्मीदवारों की उम्र भी बेहद खास है.
पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 साल निर्धारित की गई है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 से लेकर 92,300 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इससे पहले पद को लेकर सारी जानकारी हासिल कर लें कि कितने पदों पर वैकेंसी निकली है, सैलरी कितनी मिलेगी या आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए.
आवेदन की तारीखों का रखें ध्यान
बता दें कि इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 21 अक्टूबर से हो चुकी है, जो 20 दिसंबर को बंद हो जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों कितनी वैकेंसी?
NIA ने कुल 111 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें सबसे अधिक पद हेड कांस्टेबल के हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 23 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के 53 पदों पर हायरिंग की जाएगी. वहीं डेटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पदों पर हायरिंग की जाएगी.
https://nia.mha.gov.in/en/secure-pdf/view/3d62b1383f98a33c1c740a3671e77d26
56 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती की सबसे खास बात है उम्मीदवारों की निर्धारित उम्र. वैसे तो सरकारी भर्ती में आमतौर पर अधिकतम उम्र 30 से 40 साल ही रखी जाती है लेकिन इन पदों पर 56 साल के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. म्मीदवारों की उम्र की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख यानी 20 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
NIA में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 23 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ संबंधित काम का कम से कम दो साल का अनुभव भी होना जरूरी है. उम्मीदवार को आपराधिक मामलों की जांच, खुफिया गतिविधियों, ऑपरेशंस या सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव होना चाहिए. ऐसे अभ्यर्थी जो पहले से किसी संबंधित सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, वे प्रतिनियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
डेटा एंट्री ऑपरेटर बनने के लिए कौन-सी योग्यता चाहिए?
एजेंसी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया रखी है. इन पदों के लिए केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और स्वायत्त सरकारी संस्थानों में काम कर रहे पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार का अपने मूल कैडर या विभाग में समकक्ष पद पर नियमित रूप से कार्यरत होना जरूरी है. साथ ही, उसके पास सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में ‘O’ लेवल या ‘A’ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे विभागीय सेवा और तकनीकी प्रमाणपत्र से संबंधित सभी शर्तें पूरी करते हैं.
पद के हिसाब से तय है सैलरी
NIA में इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है. असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर वेतनमान 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह है. वहीं, हेड कांस्टेबल के पदों के लिए 25,500 रुपये से 81,700 रुपये प्रति माह का वेतनमान तय किया गया है. इन वेतनमानों के अलावा संबंधित सरकारी नियमों के तहत पात्र उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी मिल सकते हैं.
कहां भेजना होगा आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर अपना आवेदन भेजना होगा.
उपमहानिरीक्षक (प्रशासन)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मुख्यालय
सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने
लोधी रोड, नई दिल्ली-110003
आजतक एजुकेशन डेस्क