'तुम अभी बहुत यंग हो...' कहकर नौकरी से निकाला, कर्मचारी ने रेडिट पर शेयर की स्टोरी  

आज के समय में अच्छी नौकरी होना भी हमेशा नौकरी की गारंटी नहीं देता. बड़ी टेक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी कई बार छंटनी और नौकरी जाने जैसी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही स्थिति का सामना हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को करना पड़ा है. नौकरी जाने के बाद अब वह नई नौकरी की तलाश में है और उसने रेडिट पर अपनी स्थिति शेयर करते हुए लोगों से मदद मांगी है. 

Advertisement
अपने घर में केवल मैं ही कमाने वाला हूं. अपने घर में केवल मैं ही कमाने वाला हूं.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों का असर अब नौकरियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. कंपनियां लगातार अपने काम करने के तरीके बदल रही हैं, लागत कम करने के लिए छंटनी कर रही हैं और कई भूमिकाएं तेजी से बदल रही हैं. ऐसे में अच्छी कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए भी नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है. हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. नौकरी जाने के बाद अब वह नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी स्थिति शेयर करते हुए बताया कि वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और माता-पिता, बहन की पढ़ाई और पिता के कर्ज की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर है. 

Advertisement

तीन साल का है अनुभव 

लगभग तीन साल का अनुभव रखने वाले इस कर्मचारी ने बताया कि छंटनी के दौरान उनके मैनेजर ने उनसे कहा कि वे अपेक्षाकृत युवा हैं और उनसे कम जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद की जाती है. कर्मचारी ने कहा कि इस टिप्पणी से स्थिति और भी कठिन हो गई है क्योंकि उसकी वित्तीय जिम्मेदारियां उसके प्रबंधक के अनुमान से कहीं अधिक हैं.  उसने बताया कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति है और अपने माता-पिता, अपनी बहन की शिक्षा का खर्च उठाने में मदद करता है और अपने पिता की ओर से ली गई कर्ज को भी भरता है. 

उम्र कैसे हो सकता है छंटनी की वजह? 

इंजीनियर ने बाद में साफ किया कि उन्हें नहीं लगता कि उम्र उनकी नौकरी जाने की असली वजह थी. एक यूजर ने जब मैनेजर की टिप्पणी पर सवाल उठाया, तो उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी हुई थी और वह भी उसी का हिस्सा थे. हालांकि, उनके मुताबिक कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए मैनेजर की ओर से उम्र को लेकर की गई टिप्पणी उन्हें सही नहीं लगी. इस इंजीनियर के पास बैकएंड और फुल-स्टैक इंजीनियरिंग में करीब 3 साल का अनुभव है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वह एजेंटिक AI प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे और कई हैकाथॉन में भी हिस्सा ले चुके हैं. 

Advertisement

फिलहाल वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर और SWE 2 जैसी भूमिकाओं की तलाश में हैं. वह बड़ी टेक कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप और टेक सेक्टर से बाहर की कंपनियों में भी काम करने के लिए तैयार हैं. जरूरत पड़ने पर वह दूसरे शहर में शिफ्ट होने के लिए भी तैयार हैं. इसके अलावा, वह फ्रीलांस और कॉन्ट्रैक्ट प्रोजेक्ट्स भी लेने के लिए तैयार हैं. पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि अपने अनुभव के दम पर वह बैकएंड, फुल-स्टैक और AI डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को शुरुआत से लेकर पूरा होने तक संभाल सकते हैं. उन्होंने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी कंपनी में हायरिंग चल रही है, कोई फ्रीलांस प्रोजेक्ट उपलब्ध है या वे किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो भर्ती कर सकता है, तो उनसे संपर्क करें. उनके मुताबिक, इस समय एक रेफरल या नौकरी की जानकारी भी उनके लिए काफी मायने रखती है. 

खुद से दिया है इस्तीफा...

कर्मचारी को जो बात सबसे अजीब लगी वह ये थी कि कागजों में इसे छंटनी नहीं बताया गया बल्कि इसे “अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ना” बताया गया, लेकिन असल में कर्मचारियों के पास कोई विकल्प नहीं था. उन्हें इसे स्वीकार करके नौकरी छोड़नी पड़ी. उन्होंने आगे लिखा कि हाल के महीनों में माइक्रोसॉफ्ट ने कई चरणों में छंटनी की है. जुलाई में कंपनी ने करीब 4,800 नौकरियां खत्म करने की योजना की घोषणा की थी. यह कंपनी के दुनियाभर के कुल कर्मचारियों का करीब 2.1 प्रतिशत है. इन छंटनियों का सबसे ज्यादा असर Xbox और कमर्शियल सेल्स पर पड़ा.

Advertisement

अकेले Xbox से करीब 1,600 कर्मचारियों की नौकरी गई. उस समय माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि ये छंटनियां कंपनी के काम करने के तरीके में बदलाव के कारण की जा रही हैं.  कंपनी ने यह भी कहा था कि जिन पदों को खत्म किया जा रहा है, उन्हें सीधे तौर पर AI से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने यह माना कि AI अब कर्मचारियों द्वारा रोज किए जाने वाले कुछ कामों को अपने आप करने में सक्षम है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »