पत्रकार‍िता की पढ़ाई, फिर ABVP से प्रेसीडेंट पद पर लड़ा चुनाव.... जान‍िए कौन हैं यूट्यूबर मनीष कश्यप की 'म‍िस्ट्री' गर्लफ्रेंड

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की लव लाइफ एक बार वापस से चर्चा में आ गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के नए सफर के बारे में बताया है. इसके बाद से लोग अनुष्का के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन हैं अनुष्का? 

Advertisement
कितनी पढ़ी-लिखी हैं मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड?  (Photo: X@ManishKasyapsob) कितनी पढ़ी-लिखी हैं मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड? (Photo: X@ManishKasyapsob)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

किसी की पहचान सिर्फ उसके रिश्तों से नहीं होती बल्कि उसकी अपनी पढ़ाई, पसंद और करियर के सपने भी होते हैं. बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ तस्वीरें साझा करने के बाद अनुष्का चर्चा में आ गई हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को हमसफर बताते हुए नई शुरुआत की बात कही है. हालांकि, अनुष्का की अपनी पहचान भी है. वह पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही हैं और छात्र राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से वह पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं.    

Advertisement

हमेशा से चर्चा में रही है लव लाइफ 

बता दें कि मनीष की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. हालांकि, पहले उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने इस दौरान बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड है. हालांकि, उन्होंने उनका नाम नहीं बताया था. लेकिन अब उन्होंने उसका भी खुलासा कर दिया है.     

पटना में कर रही हैं पत्रकारिता की पढ़ाई

बता दें कि अनुष्का बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है.

छात्र राजनीति में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

पढ़ाई के साथ अनुष्का छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं. वह पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बनी थीं. छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेने से यह साफ है कि उनकी दिलचस्पी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रही बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों में भी उनकी भागीदारी रही है.

Advertisement

राइज एंड फॉल में मनीष कश्यप ने किया था गर्लफ्रेंड का जिक्र

मनीष कश्यप और अनुष्का के रिश्ते की चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई. इससे पहले रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में मनीष कश्यप ने अपनी गर्लफ्रेंड होने की बात कही थी. शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड 21 साल की हैं लेकिन उस वक्त उन्होंने उनका नाम नहीं बताया था.

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. वह बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से आते हैं. उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई. उनका 'सच टॉक' चैनल बिहार से जुड़े मुद्दों और रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »