गूगल में नौकरी करने का सपना हर आईटी और नॉन-आईटी प्रोफेशनल का होता है. लेकिन केवल अच्छा रिज्यूमे देखकर गूगल में सिलेक्शन मुश्किल है. लेकिन अच्छी स्किल्स और डिग्री होने के बावजूद कई बार उम्मीदवारों को यह समझ नहीं आता कि कंपनी की हायरिंग प्रोसेस में खुद को बेहतर तरीके से कैसे पेश करें. रिज्यूमे तैयार करने से लेकर इंटरव्यू तक, छोटी-छोटी बातें भी अहम हो सकती हैं. इसी बीच Google के सीनियर टेक्निकल रिक्रूटर बेन मीड ने नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के साथ कुछ जरूरी टिप्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं Google में नौकरी पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
लिंक्डइन पर शेयर किए पोस्ट में उन्होंने बताया कि गूगल में सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को अपनी स्किल को सही तरह से प्रेजेंट करना आना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कई और टिप्स दिए हैं.
कैसे मिलेगी नौकरी?
बता दें कि देश की सबसे बड़ी टेक कंपनी में हायरिंग का प्रोसेस बहुत लंबा और पेचीदा है. इसके लिए केवल रिज्यूमे तैयार करना काफी नहीं है बल्कि हर चरण में अपना बेस्ट देना होगा. इसके लिए बेन मीड ने बताया कि-
AI टूल का सही और स्मार्ट इस्तेमाल
बेन मीड ने लिंक्डइन पर शेयर किए पोस्ट में उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह बेहद शानदार रिज्यूमे तैयार करें, तो 3 से 4 पेज का हो सकता है. इसमें आप अपने सभी अनुभव, प्रोजेक्ट्स को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा भी आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे जुड़े काम के अनुभव को शेयर कर सकते हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह अपनी जॉब डिस्क्रिप्शन को गूगल के Gemini AI में डालकर अपने मास्टर रिज्यूमे को उस रोल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं.
हर पोस्ट पर न करें अप्लाई
एक गलती जो हर उम्मीदवार करता है, वह ये है कि वे अपने रोल के हिसाब से नहीं बल्कि वह हर पद पर आवेदन कर देते हैं, जो बहुत गलत है. गूगल रिक्रूटर का कहना है कि 10 पदों पर आवेदन करने के बजाय वह 2 से 3 रोल पर ही फोकस करें और उसपर ही आवेदन करें. इतना ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग केवल उसी रोल पर आवेदन करें, जो उनके अनुभव और रोल से मेल खाता हो.
इस तरह करें इंटरव्यू की तैयारी
इसके साथ ही बेन मीड ने बिहेवियरल इंटरव्यू के सवालों के जवाब देने के लिए एक खास मेथड का इस्तेमाल करने को कहा है. उन्होंने उम्मीदवारों को STAR मेथड से जवाब देने की सलाह दी है. इसका मतलब बिल्कुल साफ है-
S- स्थिति यानी परेशानी क्या थी?
T- टास्क- इसमें आपकी जिम्मेदारी क्या थी?
A- एक्शन- इस दौरान आपने क्या कदम उठाए?
R- रिजल्ट- उसका परिणाम क्या निकला?
सवाल हल करने का तरीका भी है अहम
इंटरव्यू में सिर्फ सही जवाब देना काफी नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किसी समस्या को किस तरह समझते और सुलझाते हैं. अगर सवाल मुश्किल या खुला हुआ है, तो जवाब देने से पहले उससे जुड़ी अपनी समझ और जानकारियों को साफ करें. जरूरत पड़ने पर इंटरव्यूअर से सवाल पूछें और फिर अपने तर्क को एक-एक करके समझाएं. इससे आपकी सोचने और समस्या का हल निकालने की क्षमता सामने आती है.
टीम वर्क और सही फैसले लेने की क्षमता दिखाएं
गूगल में नौकरी के लिए आवेदन करते समय यह बताना भी जरूरी है कि आप टीम के साथ कैसे काम करते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में किस तरह फैसले लेते हैं. इंटरव्यू के दौरान ऐसे वास्तविक उदाहरण शेयर करें, जिनमें आपने यूजर्स की जरूरतों को प्राथमिकता दी हो या किसी चुनौती के दौरान टीम के साथ मिलकर समस्या सुलझाई हो. साथ ही यह भी बताएं कि आपके प्रयासों से टीम को क्या नतीजे मिले. इससे आपकी जिम्मेदारी निभाने और सोच-समझकर फैसले लेने की क्षमता का अंदाजा मिलता है.
आजतक एजुकेशन डेस्क