वर्क कल्चर के 5 रेड फ्लैग्स, कैसे पहचानें कि ऑफिस Gen Z फ्रेंडली है या नहीं?

आज की जेन जी के लिए नौकरी और सैलरी के साथ ऑफिस का माहौल भी मायने रखता है. अगर वर्कप्लेस पर हर वक्त ऑनलाइन रहने का दबाव हो, छोटी-छोटी बातों के लिए बॉस की परमिशन लेनी पड़े या नए आइडिया को अहमियत न मिले, तो यह अच्छा वर्क कल्चर न होने का संकेत हो सकता है. जानिए ऐसे 5 संकेत, जो बताते हैं कि आपका ऑफिस जेन जी फ्रेंडली नहीं है.

Advertisement
वर्कस्पेस में किन 5 चीजों से बचना चाहती हैं जेन जी? वर्कस्पेस में किन 5 चीजों से बचना चाहती हैं जेन जी?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

आज की जेन जी सिर्फ नौकरी और सैलरी नहीं, बल्कि ऐसा वर्कप्लेस भी चाहती हैं जहां उनकी बात सुनी जाए. काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बना रहे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले. लेकिन अगर ऑफिस में हर छोटी बात पर रोक-टोक हो या काम के नाम पर हर वक्त मौजूद रहने की उम्मीद की जाए, तो हो सकता है कि आपका वर्कप्लेस जेन जी फ्रेंडली न हो. 

Advertisement

ऐसे में सवाल उठता है कि हम कैसे पता लगाएं कि कोई वर्कप्लेस कितना जेन जी फ्रेंडली है. आइए जानते हैं ऐसे 5 संकेत जिससे जेन जी पता कर सकते हैं कि क्या उनका वर्कस्पेस टॉक्सिक है?

1. हर वक्त ऑनलाइन रहने का प्रेशर

अगर ऑफिस के बाद भी लगातार कॉल और मैसेज आते हैं और तुरंत जवाब देने की उम्मीद की जाती है, तो ये खराब वर्क कल्चर का संकेत हो सकता है. जेन जी के लिए काम जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनकी पर्सनल लाइफ की कोई जगह ही न हो.

2. हर चीज के लिए बॉस की परमिशन जरूरी

अगर छोटी-छोटी चीजों के लिए भी बार-बार अप्रूवल लेना पड़े और एम्प्लॉयज को अपने तरीके से काम करने की आजादी न मिले, तो ये परेशानी की बात है. जेन जी ऐसा माहौल पसंद करती हैं, जहां उन पर भरोसा किया जाए और उन्हें अपने आइडिया आजमाने का मौका मिले.

Advertisement

3. नए आइडिया को हमेशा रिजेक्ट करना

अगर मीटिंग में आपके आइडिया को बिना सुने ही खारिज कर दिया जाता है या हर बार यही कहा जाता है कि काम हमेशा से ऐसे ही होता आया है, तो ये बदलाव के लिए तैयार न होने का संकेत है. जेन जी नए आइडिया, क्रिएटिविटी और काम करने के बेहतर तरीकों को अहमियत देती हैं.

4. सिर्फ काम, सीखने का कोई मौका नहीं

नौकरी में सिर्फ टास्क पूरे करना ही काफी नहीं है. अगर आपको नई स्किल सीखने, ट्रेनिंग लेने या करियर में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता, तो लंबे वक्त तक मोटिवेटेड रहना मुश्किल हो सकता है. जेन जी के लिए करियर ग्रोथ और लगातार कुछ नया सीखना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: फोन को डिजिटल क्लटर से फ्री कैसे करें? Gen Z के लिए 7 आसान तरीके

5. मेंटल हेल्थ को सीरियसली न लेना

अगर ऑफिस में स्ट्रेस की बात करने पर आपको कमजोर कहा जाता है या छुट्टी मांगने पर ताने सुनने पड़ते हैं, तो यह हेल्दी वर्क कल्चर नहीं है. एक अच्छा वर्कप्लेस एम्प्लॉयज की मेंटल हेल्थ को समझता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें सपोर्ट देता है.

जेन जी फ्रेंडली वर्कप्लेस का मतलब ये नहीं कि ऑफिस में कोई नियम न हों या काम को गंभीरता से न लिया जाए. इसका मतलब है कि काम के साथ एम्प्लॉयज की जरूरतों, आइडिया और ग्रोथ को भी अहमियत मिले. आखिरकार, अच्छा वर्कप्लेस वही है जहां एम्प्लॉय सिर्फ काम पूरा न करें, बल्कि कुछ नया सीखें और अपने काम को लेकर अच्छा भी महसूस करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »