Gen Z Office Culture: ‘Gen Z बनेगी बेस्ट बॉस’, महिला ने बताया नौकरी में किन बातों ने किया परेशान

जेन जी की मिताली शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी नौकरी के दौरान हुए खराब अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे सीनियर्स जूनियर्स की पर्सनल लाइफ पर करते हैं, बीमारी पर सवाल उठाते हैं और ऑफिस टाइम के बाद भी काम की उम्मीद करते हैं. मिताली का कहना है कि जब वो खुद बॉस बनेंगी, तो एम्प्लॉय के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करेंगी.

Advertisement
क्या जेन जी बनेगी बेहतर बॉस? क्या जेन जी बनेगी बेहतर बॉस?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

सोशल मीडिया पर वर्क कल्चर को लेकर चर्चा हर दूसरे दिन हो रही होती है. जहां पुरानी जेनरेशन्स को जेन जी के काम करने के तरीके से परेशानी है वहीं, जेन भी लगातार वर्क कल्चर में टॉक्सिसिटी और वर्क लाइफ में बाउंड्री और मैनेजर्स से परेशान दिखते है. ऐसी ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक जेन जी ने दावा किया कि आने वाली जेनरेशन्स इस माहौल को देखने के बाद बेहतर बॉसेस बनकर दिखाएंगे. 

Advertisement

इंस्टाग्राम पर एक यूजर मिताली शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने सीनियर्स से जुड़े कई ऐसे किस्से बताए, जिन्हें उन्होंने ‘छोटी-छोटी बातों में दिखने वाली टॉक्सिसिटी’ कहा. उन्होंने बताया कि इन अनुभवों ने उन्हें ये समझने में मदद की कि वह फ्यूचर में कभी कैसी बॉस या एम्प्लॉय नहीं बनना चाहेंगी.

पर्सनल चॉइज को प्रोफेशनल लाइफ में ड्रैग करना

मिताली शर्मा ने सबसे पहले बताया कि कैसे कुछ सीनियर्स काम से जुड़ी असहमति के बीच एम्प्लॉय की पर्सनल पसंद को ले आते हैं. ऐसा ही एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे एक सीनियर ने मुझसे कहा था, ‘अपनी सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर निकलो. सोशल मीडिया ही पूरी दुनिया नहीं है. पता नहीं तुम खुद को क्या समझती हो.’ ऐसा उन्होंने तब कहा, जब मैंने उनकी की हुई एक गलती की ओर इशारा किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "Gen Z के पास हर सवाल का जवाब, फिर भी क्या सीखने में पिछड़ रही है ये पीढ़ी?

शर्मा ने आगे बताया कि चिकनपॉक्स से ठीक होने के बाद जब उन्होंने बीमारी के कारण छुट्टी मांगी, तो उनके बीमार होने पर ही सवाल उठाए गए. उन्होंने बताया कि उनके सीनियर ने उनसे कहा, 'बात करते टाइम मुझसे थोड़ा दूर रहना, पता नहीं तुम पूरी तरह ठीक हुई हो या नहीं.” मिताली के मुताबिक, उसी सीनियर ने उनके मेडिकल सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'तुम्हारा मेडिकल सर्टिफिकेट थोड़ा फर्जी लग रहा है. पता नहीं तुम्हें सच में चिकन पॉक्स हुआ भी था या नहीं.'

मिताली अपने पोस्ट में आगे कहती है कि एम्प्लॉय ऑफिस में किसी की पर्सनल टास्क करने के लिए नहीं है. उन्होंने उन सीनियर्स की आलोचना की जो ऑफिस में अपने एम्प्लॉयज से उनके पर्सनल काम करने की उम्मीद करते है. मिताली की कहना है कि किसी के साथ फ्रेंडली नेचर होने के कारण उसकी हेल्प करने में और किसी से जबरदस्ती काम करवाने में फर्क है. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो एक सीनिययर है.

ऑफिस के घंटे खत्म होने के बाद भी ऑफिस में काम करने की उम्मीद को भी मिताली ने उजागर किया. किसी एम्प्लॉय को कम मेहनती या केयरलेस सिर्फ इसलिए नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि वो सिर्फ अपने शिफ्ट आर्स तक ऑफिस में होता है. 

Advertisement

शर्मा ने इस बात की भी आलोचना की कि नए एम्प्लॉय से बिना सही डायरेक्शन दिए ही नए कामों को पूरी तरह सही तरीके से करने की उम्मीद की जाती है. इसके बाद, सवाल पूछने या गलती करने पर उन्हें डांटा जाता है.
उन्होंने आखिर में कहा, 'जब मैं एम्प्लॉय थी, तब रियल लाइफ में मेरे साथ ऐसी कई चीजें हुईं. लेकिन जब मैं खुद एम्प्लॉयर बनूंगी, तो अपने एम्प्लॉय के साथ ऐसा कभी नहीं करूंगी.”

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »