Gen Z Success Stories: बिना डिग्री नौकरी, छोटे शहरों में रहना... Gen Z ने बदला सक्सेस का तरीका

जेन जी के लिए सक्सेस का मतलब अब सिर्फ अच्छी जॉब, बड़ा घर और मोटी कमाई नहीं है. छोटे शहरों में रहना, घर से काम करना, फ्रीलांसिंग और इनवेस्टमेंट के नए तरीकों को अपनाकर युवा अपनी जिंदगी को नए सिरे से बना रहे हैं. जानिए, कैसे जेन जी सक्सेस की पुरानी परिभाषा बदलकर अपने हिसाब से आगे बढ़ रही है.

Advertisement
पुराने तरीके छोड़ सक्सेस की कहानी ऐसे लिख रही हैं जेन जी पुराने तरीके छोड़ सक्सेस की कहानी ऐसे लिख रही हैं जेन जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

पिछले 5 साल में जेन जी की सबसे बड़ी उम्र वाली पीढ़ी ने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली है. पिछली पीढ़ियों के लिए यह वक्त कॉलेज जाने, घर छोड़कर अकेले रहने या नौकरी शुरू करने का होता था. लेकिन जेन जी सक्सेस पाने के पुराने तरीकों से अलग अपनी राह बना रही है. ऑनलाइन पढ़ाई और घर से काम करने से लेकर रहने के नए तरीकों और पैसों को संभालने के अलग-अलग तरीकों तक, जेन जी सक्सेस की डेफिनेशन को बदल रही है. आइए जानते हैं, वे कौन से 5 तरीके हैं, जिनसे जेन जी सक्सेस हासिल करने का नया रास्ता बना रही है.

Advertisement

अमेरिका में स्थानीय सरकारों से जुड़े संगठन ELGL (इंगेजिंग लोकल गवर्मेंटलीडर्स) ने रिमोट वर्क पर अपने आर्टिकल में बताया है कि घर से काम करने का ऑप्शन कई  के लिए अहम बन गया है. जेन जी के लिए भी ये तरीका काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने, आने-जाने का वक्त बचाने और अपनी जरूरत के हिसाब से काम करने का मौका देता है.

1. कॉलेज को लेकर अपने फैसले

कॉलेज जाना अभी भी कई युवाओं का सपना है. लेकिन मिलेनियल्स को कर्ज में डूबते हुए देख जेन जी अब कॉलेज जाने के ट्रेंड को बदल रहे हैं. अब अपने घर और शहर को छोड़कर दूसरे शहर जाना इतना पॉपुलर नहीं है जितना शायद पहले था. जिस तरह से ट्यूशन के रेट आसमान छू रहे हैं. अभी भी उन्हें अफॉर्ड कर पाना  बहुतों के लिए बहुत मुश्किल हैं.

यही वजह है कि अमेरिका में करीब हर चार में से एक युवा आज भी अपने फैमिली के साथ रहता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन किराए और रहने-खाने पर होने वाले खर्च को बचाना एक बड़ा कारण है. जब घर पर रहकर इतने पैसे बचाए जा सकते हैं, तो कई युवाओं के लिए इस मौके को छोड़ना आसान नहीं होता. 

Advertisement

इसी के साथ कॉलेज जाने के पारंपरिक तरीके की जगह अब कई तरह के ऑप्शन्स हैं, जिसने पढ़ाई को युवाओं को लिए बिना अपना घर, शहर छोड़े आसान बना दिया हें. डिस्टेंस लर्निंग और छोटे-छोटे कॉलेज कोर्स ने स्कूल के साथ-साथ काम करने को भी आसान बना दिया हैं. जिसके चलते हम कई तरह के कॉलेज से जुड़े खर्चे बचा पाते हैं. जैसे कॉलेज में पार्किंग का खर्च और खाने का खर्च. जेन जी डिग्री के बजाय टैलेंट और एक्सपीरियंस से भी करियर बना रही है. कंटेंट क्रिएशन और इवेंट मैनेजमेंट जैसे फील्ड में मेंटरशिप और वर्कशॉप इसमें हेल्प कर रहे हैं.

2. छोटे शहरों की ओर जेन जी

जेन जी अब अच्छी नौकरी के लिए महंगे शहरों में रहने को जरूरी नहीं मानती. न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में रहने का खर्च बढ़ने के कारण कई युवा छोटे शहरों और कॉलेज टाउन का रुख कर रहे हैं. यहां किराया कम है और घूमने-फिरने के लिए कैफे, रेस्टोरेंट जैसी जगहें भी मिल जाती हैं. उदाहरण के लिए, अमेरिका के ग्रीनविल शहर में 2020 से 2021 के बीच जेन जी की आबादी 84% बढ़ गई.

घर से काम करने का ऑप्शन भी जेन जी के लिए काफी हेल्पफुल साबित हो रहा है. अब कई युवा रोज ऑफिस जाने के बजाय घर या कैफे से काम करना पसंद करते हैं. इससे आने-जाने का वक्त और खर्च बचता है. साथ ही, उन्हें ऑफिस के कपड़ों और रोज के सफर की टेंशन भी कम रहती है.

Advertisement

3. इनकम बढ़ाने में तेज जेन जी

बेहतर के लिए कहे या बुरे के लिए लेकिन इस जेनरेशन ने पढ़ाई के साथ-साथ काम कर पैसे कमाने को फुल फोर्स में अपनाया हैं. जेन जी के बीच नौकरी के साथ एक्स्ट्रा कमाई करने का चलन बढ़ रहा है. कई जेन जी वर्चुअल असिस्टेंट, डॉग ग्रूमिंग और डिलीवरी जैसे काम करके अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं. कुछ लोग अपनी गाड़ी का यूज करके भी खाली वक्त में पैसे कमा रहे हैं.

फ्रीलांस काम भी जेन जी को पसंद आ रहा है. ग्राफिक डिजाइनिंग और कंटेंट राइटिंग जैसे काम घर बैठे किए जा सकते हैं. इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से काम करने का वक्त चुन सकते हैं. यही आजादी जेन जी को नौकरी के साथ एक्स्ट्रा काम करने के लिए अट्रैक्ट करती है.

यह भी पढ़ें: "15 सेकंड की रील, कमाई लाखों में! ये हैं Gen Z की टॉप फैशन इन्फ्लुएंसर्स?

4. अपने पेरेंट्स के फाइनेंशिल स्ट्रगल्स से सीखी जेन जी 

जेन जी एक ऐसी जेनरेशन है जिसने अपने पेरेंट्स को फाइनेंस के साथ स्ट्रगल करते हुए देखा हैं. और जब ये पुरानी जेनरेशन स्ट्रगल कर रही थी, तब जेन जी इन चीजों पर गौर कर सीख रही थीं. 

कॉलेज के खर्चों पर दोबारा विचार करने और पार्ट-टाइम काम करने के अलावा, जेन जी टेक्नोलॉजी की हेल्प से कमाई के नए तरीके भी अपना रही है. क्रिप्टोकरेंसी में इंटरेस्ट रखने वाले कुछ युवा कंप्यूटर की हेल्प से क्रिप्टो माइनिंग करते हैं, जिससे कमाई हो सकती है. हालांकि, इसमें टेक्नोलॉजी जानकारी के साथ बिजली और डिवाइस में खर्च भी होता है और नुकसान का जोखिम भी रहता है.

Advertisement

भले ही जेन जी अभी घर खरीदने, कार लेने या रिटायरमेंट के लिए बड़ी बचत करने की स्थिति में न हो, लेकिन वो कम उम्र से ही पैसों को संभालना सीख रही है. कुछ युवा सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पहले एक तय रकम जमा करनी होती है. इससे कम क्रेडिट हिस्ट्री वाले युवाओं को अपना क्रेडिट स्कोर बनाने में हेल्प मिल सकती है.

वहीं, माइक्रो-इन्वेस्टिंग के जरिए युवा शेयर बाजार में छोटी रकम से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं. इससे कम कमाई वाले लोगों के लिए भी इन्वेस्टमेंट करना आसान हुआ है. हालांकि, इसमें भी पैसे खोने का जोखिम रहता है.

5. रहने के पुराने तरीकों को बदल रही है जेन जी

जेन जी अब बड़े घर और ज्यादा सामान जुटाने के बजाय एक्सपीरियंल को ज्यादा अहमियत दे रही है कई युवा छोटे घरों में रहकर खर्च और बिजली की खपत कम करना चाहते हैं. अमेरिका में एक छोटे घर की औसत कीमत करीब 45,000 डॉलर बताई गई है. कुछ युवा वैन और बसों को छोटे घरों में बदलकर उनमें रह रहे हैं. इससे वे सफर करते हुए भी काम कर सकते हैं. जेन जी मान रही है कि सक्सेस पाने के लिए एक जगह बसना या बड़ा घर होना जरूरी नहीं है.

Advertisement

आज जेन जी के सामने भी पिछली पीढ़ी जैसी कई चुनौतियां हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी और काम करने के बदलते तरीकों ने उनके लिए नए रास्ते खोले हैं. वे सक्सेस को अपने हिसाब से डिफाइन कर रही हैं और अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी जी रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »